Home World तानाशाह किम जोंग ने फिर दागी मिसाइल, आग बबूला हुआ जापान, जारी किया अलर्ट

तानाशाह किम जोंग ने फिर दागी मिसाइल, आग बबूला हुआ जापान, जारी किया अलर्ट

0
तानाशाह किम जोंग ने फिर दागी मिसाइल, आग बबूला हुआ जापान, जारी किया अलर्ट

[ad_1]

Kim Jong: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग पर नए साल पर फिर सनक सवार हो गई है. उसने फिर तनाव बढ़ाने वाली कारगुजारी को अंजाम दिया है. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. अपने पूर्वी तट से एक मध्यम दूरी की मिसाइल फायर की. किम जोंग का इस साल का ये पहला मिसाइल टेस्ट है.

किम जोंग ने फिर दागी मिसाइल

दक्षिण कोरिया की ओर से भी ये दावा किया गया है कि किम जोंग ने मिसाइल टेस्ट किया है. दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के मुताबिक  उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी. मिसाइल कितनी दूर तक पहुंची इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उत्तर कोरिया का आखिरी मिसाइल लॉन्च ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का था, जिसे 18 दिसंबर को पूर्वी सागर से दागा गया था.

दे चुका है परमाणु हमले की धमकी

उत्तर कोरिया की ओर से ये मिसाइल टेस्ट दक्षिण कोरिया के साथ तनावपूर्ण समुद्री सीमा के पास तोपखाने के गोले दागने के बाद किया गया है. दक्षिण कोरिया ने उसी इलाके में इसी तरह की गोलीबारी का अभ्यास किया था. किम जोंग ने कुछ दिन पहले ही परमाणु हथियारों को लेकर बड़ा बयान दिया था और परमाणु हमले की धमकी दी थी. किम जोंग ने कहा था कि  अगर दुश्मन ने उकसाया तो हम परमाणु हमला करने में भी नहीं हिचकिचाएंगे.

पिछले साल हर महीने किया मिसाइल टेस्ट

इसके बाद नॉर्थ कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग 18 को लॉन्च किया था. दावा है कि ये उत्तर कोरिया की अबतक की सबसे ताकतवार मिसाइल है. दिसंबर के आखिर में किम जोंग उन ने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ाने और अतरिक्त जासूसी उपग्रह लॉन्च करने की कसम खाई थी. इसे उसने अमेरिका के खिलाफ डिफेंस करार दिया था. नॉर्थ कोरिया ने पिछले साल करीब हर महीने मिसाइल परीक्षण किया था, जिसके बाद अमेरिका ने कई और प्रतिबंध लगा दिए थे.

जापान ने जारी किया अलर्ट

अब एक बार फिर किम जोंग ने मिसाइल धमाका कर अमेरिका, जापान जैसे देशों को उकसा दिया है. उत्तर कोरिया की मिसाइल टेस्ट पर जापान ने अलर्ट जारी किया है. बार-बार चेतावनी के बाद भी किम जोंग बाज नहीं आ रहा और जिस तरह वो मिसाइल टेस्ट कर रहा है, उससे जापान आग बबूला है. जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि मैंने 3 निर्देश दिए हैं. पहले हालात का आकलन करें और जनता को सही जानकारी दें. जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अप्रत्याशित हालातों पर उचित प्रतिक्रिया देने के लिए सभी संभव उपाय करें. आगे की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here