Home Breaking News Bihar News : सीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी का अजूबा जवाब, नीतीश कुमार सरकार गिरने के सवाल पर बोल दी बड़ी बात

Bihar News : सीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी का अजूबा जवाब, नीतीश कुमार सरकार गिरने के सवाल पर बोल दी बड़ी बात

0
Bihar News : सीट शेयरिंग के सवाल पर तेजस्वी का अजूबा जवाब, नीतीश कुमार सरकार गिरने के सवाल पर बोल दी बड़ी बात

[ad_1]

Lok Sabha Election Seat sharing in rjd jdu congress may be final, tejashwi yadav on nitish kumar government

तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास में पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ चूड़ा-दही की पार्टी में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया से बात करने पहुंचे। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार के अस्थिर होने के सवाल का बहुत बार जवाब देना बेकार है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का दुष्प्रचार है। पूरी तरह आधारहीन है। जब गतिरोध नहीं तो बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग का फैसला क्यों नहीं हो रहा है, इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने चौंकाते हुए कहा- “सीट शेयरिंग तो हो भी गया होगा। आप कैसे कह सकते हैं कि नहीं हुआ है?”

मकर संक्रांति के मौके पर जुटे सभी लोग 

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर हमारे घर में लोगों को दही-चूड़ा, तिलकुट खिलाने की एक लम्बे समय से परम्परा चली आ रही है। इसी क्रम में आज इस ठंड में भी हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं जिनका हमलोगों ने स्वागत किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीमंडल के सभी लोग यहां आए, उनका भी स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा खुशियां बांटी जाती हैं तो अच्छा लगता है।

भाजपा पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संबंध में खटास होने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। बार यह कितने दिनों से चल रहा है और कितनी बार लोग इस बात को लेकर सफाई क्यों देगा? जो बात एक्जिस्ट करती ही नहीं है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि असल में जब से यह महागठबंधन बना है तब से भाजपा घबड़ाई हुई है। जब से आदरणीय लालू जी, मुख्यमंत्री नीतीश जी एक साथ आये हैं और जिस हिसाब से नौकरियां दी जा रही हैं, जब से जातीय आरक्षण बढाया गया है, जातीय जनगणना कराई गई है, स्वयं सहायता समूहों का मानदेह बढाया गया, कई योजनाओं को हमने लाया..इन वजहों से लोगों (भाजपा) में डर तो है। इसलिए कोई भी कुछ भी कहता रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here