Home Sports रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास, नाम होगा ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं कर पाया हासिल

रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास, नाम होगा ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं कर पाया हासिल

0
रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास, नाम होगा ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं कर पाया हासिल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद पिछले 14 महीने तक इस फॉर्मेट में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला. अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हुई और दूसरे ही मुकाबले में यह धुरंधर इतिहास रचेगा. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर रोहित शर्मा की नजर दूसरा मैच अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी. इस मुकाबले में उतरने के साथ ही जीत से पहले भारतीय कप्तान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाया.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. रविवार 14 जनवरी को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रचने उतरेंगे. उनके सामने ना सिर्फ सीरीज जीतने का मौका होगा बल्कि वह एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं जो इससे पहले कभी नहीं बना. इस धुरंधर के नाम सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है लेकिन इसे और बेहतर करते हुए वह एक ऐसा आंकड़ा छूने जा रहे हैं जहां तक कोई नहीं पहुंचा.

रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. अब वह इसे और बेहतर करते हुए सबसे पहले 150 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं. 2007 में इस फॉर्मेट में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले इस धुरंधर ने अब तक कुल 149 मुकाबले खेले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 134 मुकाबले खेलने वाले आयरलैंड के पॉल स्टार्लिन का नाम है. तीसरे स्थान पर आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल हैं जिन्होंने 128 टी20 इंटरनेशनल खेला है.

रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर
साल 2007 में रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप से की थी. अब तक 149 मुकाबले खेलकर हिट मैन ने 3853 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 सेंचुरी ठोकी है जो काफी दिनों तक वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा था. रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और फिर भारत के सूर्यकुमार यादव ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया.

Tags: India vs Afghanistan, Paul Stirling, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here