Home Breaking News Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता, वह माता-पिता के रूप में मिलता है

Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता, वह माता-पिता के रूप में मिलता है

0
Pankaj Tripathi Interview: ईश्वर सबके साथ नहीं रह सकता,  वह माता-पिता के रूप में मिलता है

[ad_1]

बीते साल सिनेमाघरों में ‘फुकरे 3’ और ‘ओएमजी 2’ में अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की इस साल की पहली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज से एक खास बातचीत।




फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के लिए निर्माता विनोद भानुशाली का प्रस्ताव आने पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?

दरअसल, मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या प्रतिक्रिया दूं। प्रस्ताव के साथ उन्होंने मुझे एक फोटो दिखाया जो मेरा ही था लेकिन मैं पहचान नहीं पाया कि वह मैं ही हूं। उन्होंने अटलजी के गेटअप में मेरा वह फोटो कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से बनाया था। मेरे मन में पहला ख्याल यही आया कि क्या मैं इस किरदार को निभाने के योग्य हूं? मैंने पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम किया है, इसका मूल्यांकन मैं दर्शकों पर छोड़ता हूं।


कभी अटल बिहारी वाजपेयी को सुनने या देखने का मौका मिला?

मैं अटलजी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनको सुनने पटना के गांधी मैदान की दो रैलियों में जाना मुझे अब भी याद है। उनकी बायोपिक करने का सबसे बड़ा खतरा यही मुझे समझ आया कि कहीं मैं उनकी मिमिक्री करता यानी नकल उतारता न दिखूं। बतौर अभिनेता मैं उनका व्यक्तित्व जी सकता हूं। उनके विचार पकड़ सकता हूं लेकिन उनकी आवाज? वह मैं नहीं निकाल सकता। मैं अटल जैसा दिख नहीं सकता, अटल जैसा सुनाई नहीं दे सकता लेकिन, हां अभिनय के जरिये मैंने ये करने की पूरी कोशिश की है कि ‘मैं अटल हूं’। अटलजी को लोगों ने देखा है। मैं उन जैसा नहीं बन सकता। फिल्म देखकर लोगों करुणा और देशभक्ति का भाव जगे, बस यही हमारी कोशिश है।

श्रुति की तस्वीरों के बीच में आए धर्मेंद्र, साउथ अभिनेत्री ने कुछ यूं दिया रिएक्शन


विकास के नवोन्मेष का पहला काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया, आपका अपना अनुभव उनके कार्यों को लेकर क्या रहा है?


अटल के व्यक्तित्व निर्माण में उनके माता पिता का बड़ा योगदान रहा, क्या इसे फिल्म में दिखाया गया है?


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here