Home Breaking News IND vs AFG: घर में लगातार छठी टी20 सीरीज जीता भारत, 15 सीरीज से अजेय; अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

IND vs AFG: घर में लगातार छठी टी20 सीरीज जीता भारत, 15 सीरीज से अजेय; अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

0
IND vs AFG: घर में लगातार छठी टी20 सीरीज जीता भारत, 15 सीरीज से अजेय; अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

[ad_1]

IND vs AFG 2nd T20 Match Report and Highlights as team India wins sixth consecutive series at home

भारत बनाम अफगानिस्तान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया। यह मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती है। इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है। अपने घर में भारत आखिरी सीरीज फरवरी 2019 में हारा था। इसके बाद खेली गई 15 सीरीज में दो बराबरी पर छूटी हैं और 13 भारत के नाम रही हैं। दोनों ड्रॉ सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थीं। 

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई-अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 68 और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। अफगानिस्तान के करीम जनत ने दो विकेट लिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here