Home Breaking News Maharashtra: ‘पति-पत्नी और बच्चों समेत 70 लोगों को ले जा रहे दावोस’, आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना

Maharashtra: ‘पति-पत्नी और बच्चों समेत 70 लोगों को ले जा रहे दावोस’, आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना

0
Maharashtra: ‘पति-पत्नी और बच्चों समेत 70 लोगों को ले जा रहे दावोस’, आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना

[ad_1]

aditya thackeray questioned eknath shinde visit to davos world economic forum

आदित्य ठाकरे
– फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार


महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्विट्जरलैंड दौरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना विदेश मंत्रालय की अनुमति के पचास से ज्यादा लोगों को दावोस ले जा रहे हैं। आदित्य ने दावा किया कि सिर्फ दस लोगों को ले जाने की मंजूरी मांगी गई थी। जबकि, सत्तर लोगों को ले जाया जा रहा है। इनमें पति, पत्नी और बच्चे तक शामिल हैं। मानों छुट्टियां मनाने जा रहे हों। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पूछा कि क्या वह उसे इसकी खबर है। 

दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 15 से 19 जनवरी तक होनी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने घोषणा की थी कि उनके साथ एक प्रतिनिधिंडल को अपने साथ दावोस का दौरा करेंगे और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और दस सदस्यीय के भाग लेने की सूचना है। 

वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, पति-पत्नी और बच्चों को ऐसे ले जाया जा रहा है, जैसे छुट्टी मनाने जा रहे हों। उन्होंने कहा, बताया जा रहा है कि केवल दस लोगों ने ही एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में एमईए से जरूरी मंजूरी मांगी है। बाकी को इस यात्रा के लिए मंत्रालय की अनुमति के लिए आवेदन किए बिना ही ले जाया रहा है। 

उन्होंने मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या वह भी शिंदे के दावोस दौरे में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। मिलिंद ने दावोस जाने की अटकलों पर कहा कि वह इतनी ताकत रखते हैं कि खुद की हैसियत से दावोस का दौरा करें, न कि शिंदे के प्रतिनिधिमंडल के साथ। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here