Home Breaking News गायिका चित्रा के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, बोले- केरल को ‘तालिबान’ नहीं बनने देंगे

गायिका चित्रा के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, बोले- केरल को ‘तालिबान’ नहीं बनने देंगे

0
गायिका चित्रा के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, बोले- केरल को ‘तालिबान’ नहीं बनने देंगे

[ad_1]

Union Minister V Muraleedharan defended KS Chithra says We will not allow Kerala to become Taliban state

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, गायिका केएस चित्रा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मशहूर गायिका केएस चित्रा हाल ही में साइबर हमले की शिकार हुई हैं। यह हमला उनकी एक पोस्ट को लेकर हुआ और वह पोस्ट अयोध्या में होने जा रही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित था। दरअसल, हुआ ये कि गायिका ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीए जलाने और प्रभु श्रीराम का नाम लेने की अपील की थी। प्रशंसकों ने जहां इस पोस्ट पर गायिका की खूब तारीफ की, वहीं तमाम यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई। केएस चित्रा को बुली किए जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन उनके बचाव में आए हैं।

इस पोस्ट के बाद गायिका को मिलीं धमकी

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने केएस चित्रा की सोशल मीडिया बुलिंग पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि केरल को ‘तालिबान’ नहीं बनने दिया जाएगा। वी मुरलीधरन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मशहूर संगीतकार, गायिका केएस चित्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी दी जा रही है। परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें राम का नाम जपना चाहिए और दीए जलाने चाहिए। क्या केरल में दीया जलाना अपराध है’?

75th Emmy Awards 2024 Winners: आयो एडेबिरी ने हासिल किया पहला एमी, सक्सेशन को पछाड़कर द बियर निकली सबसे आगे

बोले- ‘दबंगई पर पुलिस चुप क्यों?’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘क्या केरल में राम का नाम लेना अपराध है? ऐसी दबंगई पर पुलिस चुप क्यों है? मैं जानता हूं कि इसके पीछे जो लोग हैं, ये वही लोग हैं जो सबरीमाला को नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे, जो सबरीमाला की परंपराओं को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस मसले पर केरल में विपक्ष और सत्तारूढ़ दल दोनों ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम केरल को ‘तालिबान’ राज्य नहीं बनने देंगे जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जाता है’।

Ira Khan: शादी की तस्वीरों में सिगरेट पीती हुई नजर आईं आमिर खान की लाडली आयरा, लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी

चार दशक से गायिकी की दुनिया में हैं सक्रिय

केएस चित्रा ने रविवार को ये पोस्ट साझा की थी। इस पर उन्हें फैंस का काफी समर्थन मिला, लेकिन साथ ही काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिलीं। बताते चलें कि केएस चित्रा को ‘लिटिल नाइटएंगल ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने चार दशक से अधिक के करियर में अलग-अलग भाषाओं में 25,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।

BB 17: अंकिता को मिला मृणाल ठाकुर का साथ, लिखी यह बात



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here