Home Sports HS Prannoy: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एचएस प्रणय की धमाकेदार शुरुआत, चीनी खिलाड़ी को दी मात

HS Prannoy: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एचएस प्रणय की धमाकेदार शुरुआत, चीनी खिलाड़ी को दी मात

0
HS Prannoy: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एचएस प्रणय की धमाकेदार शुरुआत, चीनी खिलाड़ी को दी मात

[ad_1]

HS Prannoy vs Chou Tien Chen: विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रणय (HS Prannoy) ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी टिएन चेन को 42 मिनट में 21-6, 21-19 से हराया. अगले दौर में दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय की भिड़ंत लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत के बीच होने वाले ऑल इंडिया मुकाबले के विजेता से होगी. दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय के खिलाफ टिएन चेन बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए. उन्होंने काफी गलतियां की. उन्होंने बेहद खराब खेल दिखाया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें प्रणय हार का सामना करना पड़ा.

प्रणय ने दिखाया शानदार खेल

टिएन चेन चाउ ने कई बार कोर्ट के अंदर गिर रही शटल को छोड़ दिया. चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने इसके अलावा कई शॉट नेट पर भी मारे. भारतीय खिलाड़ी प्रणय की तेजी और सटीक शॉट का भी टिएन चेन के पास कोई जवाब नहीं था. प्रणय ने मैच के बाद कहा, ‘मैं अपनी योजना को अच्छी तरह से लागू करने में सफल रहा. उसे शुरुआती गेम में काफी परेशानी हो रही थी और वह कोर्ट से सामंजस्य नहीं बैठा पा रहा था, जिसका मैंने फायदा उठाया.’ 

आसानी से जीता पहला गेम

प्रणय ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और टिएन चेन की गलतियों का फायदा उठाकर 2-1 के स्कोर पर लगातार आठ अंक के साथ 10-1 की बढ़त बनाई. भारतीय खिलाड़ी ब्रेक के समय 11-2 से आगे था. प्रणय ने बढ़त को 13-2 किया और फिर इसे 16-4 तक पहुंचाया. भारतीय खिलाड़ी ने 20-6 स्कोर पर 14 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर नेट पर आकर अंक जुटाते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया. दूसरे गेम में टिएन चेन ने शुरुआती दो अंक जुटाए, लेकिन प्रणय ने लगातार चार अंक के साथ 4-2 की बढ़त बनाई, जिसमें क्रॉस कोर्ट स्मैश से जुटाए दो अंक भी शामिल थे. 

दूसरे गेम में मिली कांटें की टक्कर 

दूसरे गेम में भी टिएन चेन ने पहले गेम की गलतियों को दोहराना जारी रखा. हालांकि, वह इसके बावजूद प्रणय को अच्छी टक्कर देने में सफल रहे. उन्होंने क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 7-6 की बढ़त बनाई और लगातार चार अंक के साथ ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाने में सफल रहे. प्रणय ने इसके बाद कुछ शॉट नेट पर उलझाए और कुछ बाहर मारे जिससे टिएन चेन 14-8 से आगे हो गए. भारतीय खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक के साथ स्कोर 11-14 किया. प्रणय ने इस बीच सही समय पर लय हासिल की और 11-16 के स्कोर पर लगातर छह अंक के साथ 17-16 की बढ़त बना ली. प्रणय ने 20-19 के स्कोर पर एक मैच प्वाइंट हासिल किया और टिएन चेन ने नेट पर शॉट मारकर मैच भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया.

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here