[ad_1]
बेंगलुरु. अफगानिस्तान के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में परिणाम निकालने के लिए दो सुपरओवर लगे और आखिरकार भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. नाटकीय अंत के बारे में बात करते हुए, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे याद नहीं है कि आखिरी बार ऐसा कब हुआ था. मुझे लगता है कि मैंने आईपीएल खेलों में से एक में 3 बार बल्लेबाजी की थी.”
मैच को लेकर उन्होंने कहा, “साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था और हमने (रिंकू सिंह और मैंने) बड़े खेलों में उस चीज को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे से बात करना जारी रखा और यह हमारे लिए एक अच्छा खेल था, दबाव था और लंबी और गहरी बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था और जो इरादा हम दिखाना चाहते हैं, उससे समझौता नहीं करना चाहिए.”
अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान भी अपनी टीम के प्रयास से खुश नजर आए. उन्होंने कहा, “हम अपनी टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस से खुश हैं. हमने अच्छा क्रिकेट खेला, दुर्भाग्य से हम सुपरओवर में हार गए. हमें इस श्रृंखला से बहुत सारी सकारात्मक चीजें मिलीं और यह अनुभव हमें आगामी टी20 विश्व कप में मदद करेगा.”
अफगान खिलाड़ी ने आगे कहा, “इन 3 मैचों में लड़कों ने इनमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. हमने टी-20 में इस तरह की क्रिकेट कभी नहीं खेली, खासकर भारत के खिलाफ और बल्लेबाजी में भी. हम इस श्रृंखला से कुछ सकारात्मक बातें सीखेंगे और टी20 विश्व कप में थोड़ा सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.”
मैच की बात करें, तो कप्तान रोहित शर्मा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जमाया जिसकी मदद से भारत ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए चार विकेट पर 212 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज (50), कप्तान इब्राहिम जदरान (50) और गुलबदीन नईब (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बनाए, जिससे स्कोर टाई हुआ और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा.
पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाए. भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए और स्कोर फिर टाई हो गया. इससे फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया। इसमें रोहित पांचवीं गेंद पर रिटायर्ड हो गये थे.
दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद में दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाए. इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया. रवि बिश्नोई दूसरा सुपर करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए जिससे भारत मैच जीत गया.
.
Tags: Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : January 18, 2024, 02:01 IST
[ad_2]
Source link