Home Breaking News INS Visakhapatnam: नौ भारतीयों के साथ जा रहे जहाज पर अदन की खाड़ी में ड्रोन हमला, नौसेना का मुंहतोड़ जवाब

INS Visakhapatnam: नौ भारतीयों के साथ जा रहे जहाज पर अदन की खाड़ी में ड्रोन हमला, नौसेना का मुंहतोड़ जवाब

0
INS Visakhapatnam: नौ भारतीयों के साथ जा रहे जहाज पर अदन की खाड़ी में ड्रोन हमला, नौसेना का मुंहतोड़ जवाब

[ad_1]

Indian Navy INS Visakhapatnam drone attack Gulf of Aden anti-piracy operations

अदन की खाड़ी में ड्रोन से हमला, नौसेना ने दिया जवाब
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनस विशाखापत्तनम अदन की खाड़ी में मिशन पर तैनात है। बुधवार रात करीब 11.11 बजे समुद्री लुटेरों की तरफ से हमले और ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर मिली। मार्शल आइलैंड के झंडे वाले इस व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी (MV Genco Picardy) से मदद मांगे जाने पर नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नौसेना ने बताया कि आईएनएस विशाखापत्तनम मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता है।

चालक दल में 22 सदस्य, नौ भारतीय भी शामिल; नौसेना ने बचाया

नौसेना ने बताया कि अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों पर नजर रखने की ड्यूटी पर तैनात आईएनएस विशाखापत्तनम मिशन मोड में काम करता है। अदन की खाड़ी में हमले के खतरे से जुड़ी कॉल पर तत्काल जवाब देते हुए नौसेना ने करीब एक घंटे बाद संकट में फंसे व्यापारिक जहाज को खोज निकाला। रात करीब 12.30 बजे व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी को मदद मुहैया कराई गई। नौसेना ने बताया कि इस पोत पर नौ भारतीय समेत चालक दल के कुल 22 सदस्य सवार थे। हमले का माकूल जवाब दिया गया और जहाज को लुटेरों / हमलावरों से सुरक्षित बचा लिया गया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here