[ad_1]

‘मैं अटल हूं’ रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
मैं अटल हूं
कलाकार
पंकज त्रिपाठी
,
एकता कौल
,
पीयूष मिश्रा
,
पायल नायर
,
दया शंकर पांडे
,
प्रमोद पाठक
और
पॉला मैकग्लिन आदि
लेखक
रवि जाधव
और
ऋषि विरमानी
निर्देशक
रवि जाधव
निर्माता
विनोद भानुशाली
रिलीज:
19 जनवरी 2024
जीवनी किसी की भी हो, वह दूसरे को बस दो वजहों से आकर्षित करती है। एक उसकी शख्सियत का शुक्ल पक्ष और दूसरा पक्ष वो जिसके बारे में उसके जीते जी ज्यादा बातें नहीं हो सकीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चाहने वाले देश में करोड़ों की तादाद में हैं। उनको प्रधानमंत्री बनते देखना एक पूरी पीढ़ी का जिया ऐसा सुख रहा है जिसके बारे में बताने के लिए शायद सही शब्द तलाशना मुश्किल हो। एक वोट से जब वाजपेयी की सरकार गिरी, उस दिन दूरदर्शन की टीआरपी ने संसद से सीधे प्रसारण के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया था। जिस तेवर के साथ वाजपेयी ने कहा, ‘मैं जा रहा हूं राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने…!’ वह छवि उनके प्रशंसकों और विरोधियों दोनों के मन में अंकित है। उस छवि में अब पंकज त्रिपाठी को रखकर देखिए। ‘ओएमजी 2’ वाले पंकज त्रिपाठी। वो पंकज त्रिपाठी जो अपने भीतर के कलाकार के नवोन्मेष के लिए मेहनत करने को तैयार हैं, जोखिम लेने को तैयार हैं।
[ad_2]
Source link