Home Sports FIH Olympic Qualifiers: पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई भारतीय महिला हॉकी टीम, जापान ने 1-0 से हराया

FIH Olympic Qualifiers: पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई भारतीय महिला हॉकी टीम, जापान ने 1-0 से हराया

0
FIH Olympic Qualifiers: पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई भारतीय महिला हॉकी टीम, जापान ने 1-0 से हराया

[ad_1]

FIH Olympic Qualifiers, India vs Japan Match Highlights: भारत की हॉकी टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रांची में जारी FIH ओलंपिक क्वालीफायर्स में जापान से हारने के बाद भारत की महिला हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना अधूरा रह गया है. जापान ने इस मैच में 1 गोल किया. भारत को मैच के आखिरी सेकंड तक जापान के खिलाड़ियों कोई भी गोल नहीं करने दिया और 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही जापान की महिला टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गई है.

 क्वालीफाई करने के लिए जरूरी थी जीत

बीते दिन हुए जर्मनी से सेमीफाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत को जापान से हुए मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम को 1-0 से हार झेलनी पड़ी. इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने का सपना भी अधूरा रह गया. 

काना उराता ने जापान के लिए दागा विजयी गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाफ इस मैच में जापान की काना उराता ने जापान के लिए निर्णायक गोल किया. भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने घड़ी का एक मिनट बचने से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण बचाव किया. इसके बाद सलीमा टेटे के ब्लॉक ने जापान के पहले पेनल्टी कॉर्नर प्रयास को विफल कर दिया. हालांकि, जापान ने पांचवें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया. काना उराता ने गेंद को जोरदार तरीके से मारा और अपनी टीम के लिए बढ़त हासिल कर ली.

भारत नहीं उठा पाया फायदा 

भारत को इस मैच में कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम के खिलाड़ी उन्हें गोल में तब्दील कर पाने में कामयाब नहीं हो सके. पहले हाफ तक मैच जापान के पक्ष में था. टीम 1-0 से आगे थी. इंटरवल के बाद भारत ने जापान पर अपना दबाव बढ़ा दिया और तीसरे क्वार्टर के बीच में पेनल्टी कॉर्नर पर लगभग बराबरी का गोल दागने की कोशिश की. दीपिका का ताकतवर शॉट से गोल पक्का लग रहा था, लेकिन जापानी गोलकीपर इइका नाकामुरा ने शानदार तरीके से इसे क्रॉसबार पर डिफ्लेक्ट कर दिया. इसके ठीक बाद, इशिका चौधरी ने शानदार गोल-लाइन क्लीयरेंस किया और जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने से रोक दिया. मैच खत्म होने तक जापान 1-0 से आगे रहा और भारत को इस मैच में हार मिली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here