Home Sports VIDEO: विराट कोहली ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, देखने लायक था कप्तान रोहित का रिएक्शन

VIDEO: विराट कोहली ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, देखने लायक था कप्तान रोहित का रिएक्शन

0
VIDEO: विराट कोहली ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, देखने लायक था कप्तान रोहित का रिएक्शन

[ad_1]

India vs Afghanistan, 3rd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने तीनों मैच अपने नाम कर सीरीज 3-0 से जीती. तीसरा मैच बेहद ही रोमांचक रहा. भारत के बनाए 212 रन के बड़े स्कोर को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने बराबर कर मैच टाई करा दिया. बारी आई सुपर ओवर की, लेकिन मैच का नतीजा यहां भी नहीं निकला. सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए और स्कोर बराबरी पर रहा. अब अगले सुपर ओवर की बारी आई, इसमें मैच भारत ने अपने नाम कर लिया. इस मैच में विराट कोहली की फील्डिंग भी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए रन बचाए. इसके लिए उन्हें टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड भी दिया.

कोहली ने की थी गजब फील्डिंग  

तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 5 रन बचाए, जो मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ है. 17वें ओवर में ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करने आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर करीम जन्नत ने लॉन्ग ऑन पर जबर्दस्त हवाई शॉट खेल दिया. एक समय ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोहली ने ‘सुपरमैन’ की तरह हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को मैदान के अंदर ही पुश कर दिया, जिससे बल्लेबाज सिर्फ 1 रन ही लेने में कामयाब हो सके. अगर कोहली यह रन नहीं बचाते तो हो सकता था कि मैच का नतीजा अफगानिस्तान के पक्ष में चला जाता.

कोहली को मिला मेडल को रोहित ने ऐसे किया रिएक्ट

मैच खत्म होने के बाद भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कोहली को बेस्ट फील्डर मेडल देने से पहले मैदान में उनकी जबरदस्त फुर्ती को सराहा. फील्डिंग कोच ने जैसे ही कोहली को इस मैच के लिए बेस्ट फील्डर चुना. टीम के सभी खिलाड़ी तालियां बजाने लगे. रोहित शर्मा ने भी कोहली के लिए हंसते हुए तालियां बजाईं. BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है.

रोहित ने जड़ा रिकॉर्ड पांचवां शतक  

धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने करियर का 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने अपने ही टीम साथी सूर्यकुमार यादव (4 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (4 शतक) को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने इस मैच में 69 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 121 रनों की नाबाद पारी खेली. एक समय भारत के स्कोर 22 रन पर 4 विकेट था, लेकिन रिंकू सिंह ने के साथ नाबाद 190 रन की साझेदारी करते हुए रोहित ने टीम को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया. रिंकू ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली. उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर छक्के जड़कर भारत की पारी समाप्त की.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here