Home Breaking News Olympics: पेरिस ओलंपिक में नहीं दिखेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वालीफायर में जापान से हार के बाद टूटा सपना

Olympics: पेरिस ओलंपिक में नहीं दिखेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वालीफायर में जापान से हार के बाद टूटा सपना

0
Olympics: पेरिस ओलंपिक में नहीं दिखेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वालीफायर में जापान से हार के बाद टूटा सपना

[ad_1]

Womens Hockey Olympic Qualifiers India loses to Japan Fails to qualify for Paris 2024 Olympics

हार के बाद भारतीय खिलाड़ी।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय महिला हॉकी टीम का इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में खेलने का सपना टूट गया। टीम को शुक्रवार को रांची में एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में जापान के खिलाफ 0-1 से हार मिली। भारतीय महिला हॉकी टीम 2016 के बाद पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। टीम इंडिया इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार गई थी।

सेमीफाइनल में जर्मनी से हार के बाद भारतीय टीम को ओलंपिक में क्वालीफाई करने का दूसरा मौका मिला था, लेकिन टीम इसे भुनाने में कामयाब नहीं हुई। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पदक जीतने से चूक गई थी। टीम चौथे पायदान पर रही थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here