[ad_1]
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: PM Narendra Modi says, “…I extend my best wishes to all the athletes and sports lovers who have come to Chennai from across the country. Together, you are showcasing the true spirit of ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’. The warm people of Tamil Nadu,… pic.twitter.com/udd2YBqeYa
— ANI (@ANI) January 19, 2024
मुख्यमंत्री स्टालिन, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया के उद्घाटन से पहले तमिलनाडु की जनता के बीच भी पहुंचे। उन्होंने रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित चेन्नई की जनता सड़क के किनारे खड़े होकर प्रधानमंत्री पर फूल बरसाती नजर आई। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया का उद्घाटन राजधानी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi attends the opening ceremony of the Khelo India Youth Games 2023 in Chennai.
Tamil Nadu CM MK Stalin, Union Sports Minister Anurag Thakur also present on the occasion. pic.twitter.com/ml2j752Z6V
— ANI (@ANI) January 19, 2024
तमिलनाडु प्रवास के दौरान पीएम मोदी के कई अहम कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के आगमन पर पहले दिन स्थानीय लोगों के अलावा उत्साही भाजपा समर्थकों ने फूल, माला और पार्टी के झंडे के साथ उनका स्वागत किया। हजारों लोग सड़कों के दोनों ओर खड़े दिखे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी 20-21 जनवरी को तमिलनाडु के कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे। 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाएंगे। इस मंदिर में विद्वानों का समूह कंबा रामायणम के छंदों का पाठ कर रहा है। पीएम मोदी इसे भी सुनेंगे।
#WATCH तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। pic.twitter.com/IFjHMHlDfA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
रामेश्वरम और रामसेतु की जगह अरिचल मुनाई जाने का भी कार्यक्रम
20 जनवरी को ही दोपहर करीब 2 बजे रामेश्वरम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे। 21 जनवरी को प्रधानमंत्री धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। धनुषकोडी के पास ही पीएम मोदी अरिचल मुनाई भी जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि लंकापति रावण के साथ संग्राम से पहले श्रीराम की सेना ने राम सेतु का निर्माण इसी स्थान से शुरू किया था।
[ad_2]
Source link