Home Breaking News Ayodhya Ground Report: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…गंदा हो गया तो?, ‘अयोध्या के योद्धा’ बोले-हम हैं ना

Ayodhya Ground Report: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…गंदा हो गया तो?, ‘अयोध्या के योद्धा’ बोले-हम हैं ना

0
Ayodhya Ground Report: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…गंदा हो गया तो?, ‘अयोध्या के योद्धा’ बोले-हम हैं ना

[ad_1]

Amar Ujala special conversation about Ram with the employees of Municipal Corporation of Ayodhya

अयोध्या नगर निगम के कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैं हनुमान गढ़ी से लता चौक की ओर कड़कड़ाती ठंड में जा रहा था। अचानक से देखा तो एक व्यक्ति अपने कपड़े उतार रहा है। उसको देखकर तो एक बार को पूरे बदन में सरसरी सी दौड़ गई। जहां आदमी के पैर का एक छोटा सा हिस्सा रजाई से बाहर हो जाए तो ठंड में बर्दाश्त नहीं कर पा रहा ऐसे में ऐसा कोई क्यों कर रहा है। थोड़ा ध्यान से देखा तो उसके आगे एक ट्रक खड़ा था, उस पर लिखा था ‘अयोध्या नगर निगम’। थोड़ी देर के लिए वहीं पर खड़ा हो गया और देखने लगा। जिस व्यक्ति ने अपने कपड़े उतारे थे उसको एक विशेष प्रकार के उपकरणों के साथ तैयार किया जाने लगता है। मामला समझ में आ गया था की ये सीवर में उतरकर सफाई करने वाले हैं। मन किया तो सीवर में झांककर देखा। एक पल को तो ये सोचकर डर लगा कि ये व्यक्ति इतनी गहराई में उतरने वाला है। इस बीच उसको तैयार करने का काम लगातार चल रहा था। कोई उसे रस्सी के सपोर्ट सिस्टम से बांध रहा था तो कोई उसे ऑक्सीजन मास्क लगाने की तैयारी कर रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here