Home Sports ‘जब तू क्रिकेट छोड़ेगा तब..’ रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों कही थी ये बात? युवा बैटर ने खुद किया खुलासा

‘जब तू क्रिकेट छोड़ेगा तब..’ रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों कही थी ये बात? युवा बैटर ने खुद किया खुलासा

0
‘जब तू क्रिकेट छोड़ेगा तब..’ रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों कही थी ये बात? युवा बैटर ने खुद किया खुलासा

[ad_1]

नई दिल्ली. जब भी टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो याद आते हैं ऋषभ पंत जो एक साल से क्रिकेट से दूर हैं. भले ही पंत ने एक साल से क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन क्रिकेट से जुड़ी उनकी यादें सभी के साथ हैं. ऋषभ पंत ने गाबा में टीम इंडिया को एक यादगार टेस्ट सीरीज जिताई थी जो सभी के जहन में है. अब पंत ने उसी सीरीज की यादें ताजा की हैं. इस बीच उन्होंने रोहित शर्मा द्वारा कही बात भी बताई जो उनके लिए काफी खास है.

ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर बताया, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं. मजा तो आया, फंसा हुआ मैच था और वह मेरे लिए काफी जरूरी था. क्योंकि मैं वनडे-टी20 नहीं खेला. टेस्ट में भी मुझे जगह नहीं मिल रही थी तो मुझे बस यही था कि मुझे अच्छा करना है. मैं पहला मैच भी नहीं खेला. तो सपना पूरा हुआ कि भयंकर मैच जिताकर मैंने दिया है. मुझे खुद पर विश्वास था. उसमें सभी का योगदान था चाहे कोच हों, चाहे फिजियो हों, जो लोग चोटिल थे उन्होंने ने भी किया. सभी ने मुझे बोला लेकिन रोहित भाई की एक चीज मुझे याद है.’

क्या बोले थे रोहित शर्मा?

ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा की जुबानी बताते हुए कहा, ‘वो काफी खुश थे. उन्होंने मुझसे कहा कि तुझे नहीं पता तुमने क्या किया है. मैंने कहा भईया हम मैच जीत गए और सीरीज जीत गए दूसरी बार. फिर उन्होंने कहा कि जब तू क्रिकेट छोड़ेगा ना तब तुझे समझ आएगा इस पारी का महत्व. क्योंकि तुझे खुद नहीं पता है कि तूने क्या किया है.’

IND vs ENG: रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड सीरीज में बड़ा चैलेंज, क्या धोनी-सहवाग हो जाएंगे पीछे? करना होगा ये काम

2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने ऐतिहासिक सीरीज जीती. चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम के हाथ से मैच फिसलता नजर आ रहा था. लेकिन ऋषभ पंत वन मैन आर्मी साबित हुए. पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेल मुकाबला भारतीय टीम की झोली में डाल दिया था.

Tags: Rishabh Pant, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here