[ad_1]
देश की पौराणिक कथाओं में आज की घटनाएं मिलाकर अपनी काल्पनिक दुनिया बनाने के पीछे क्या प्रेरणा रही है?
Hanuman Blockbuster Sunday: ‘हनुमान’ की दूसरे वीकएंड पर बंपर कमाई, रामकाल में देसी सुपरहीरो की भी जै
लेकिन, इस सिनेमाई दुनिया के एलान के समय आपने एक फिल्म ‘अधीरा’ भी घोषित की थी, तो ‘जय हनुमान’ पहले आएगी या ‘अधीरा’?
ये बात मैंने अब तक कहीं कही नहीं है, आपके साथ ये जानकारी पहली बार साझा कर रहा हूं। ‘जय हनुमान’ से पहले प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की दो फिल्में और रिलीज होगी। एक तो ‘अधीरा’ होगी ही, दूसरी फिल्म जिसके बारे में मैं सबसे पहले ‘अमर उजाला’ को बता रहा हूं, वह फिल्म होगी ‘महाकाली’। ये शक्ति का समाज से सामंजस्य बिठाती फिल्म है और इसका निर्देशन मैं एक महिला निर्देशक से करा रहा हूं।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 600 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले आपकी फिल्म ‘हनुमान’ का बजट इसका दसांश भी नहीं है। फिल्म के सारे स्पेशल इफेक्ट्स भी पूरी तरह भारत में बने। कौशल विकास का ये लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत भी आई?
फिल्म ‘हनुमान’ का कुल बजट 45 करोड़ रुपये है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता ही रहा है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सवा सौ करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म का सबसे मुश्किल स्पेशल इफेक्ट्स सीन इसका क्लाइमेक्स है, जिसमें दिखाए गए हाथों के रोएं आप ध्यान से देखेंगे तो आपको भी अलग ही अहसास होगा। ये तकनीकी कौशल हासिल करने के बाद मैं कह सकता हूं कि हमने स्पेशल इफेक्ट्स में वैश्विक स्तर हासिल कर लिया है।
और, इस स्तर को हासिल करने के लिए राम की तरह आपकी भी ‘वानर सेना’ दिन रात लगी रही…
फिल्म ‘हनुमान’ के स्पेशल इफेक्ट्स दर्जनों भारतीय हुनरमंदों ने बनाए हैं। इसमें कई सारे कलाकार मुस्लिम समुदाय से भी हैं और इन्होंने भी पूरी जी जान लगाकर फिल्म को ये स्वरूप प्रदान करने की मेहनत की है। मेरी ये सेना ही मेरी शक्ति है। आज जो कुछ भी मैं हासिल कर पाया हूं वह इन युवाओं की वजह से ही है।
[ad_2]
Source link