[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 विश्व कप की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है. मौजूदा चैंपियन भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ था, जिसमें कप्तान उदय सहारन और ओपनर आदर्श सिंह की मुश्किल में लगाई फिफ्टी की बदौलत 7 विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद सौम्य पांडे की फिरकी के दम पर बांग्लादेश की पूरी टीम को महज 45.5 ओवर में 167 रन पर ढेर करते हुए 84 रन की बड़ी जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया. इस मैच के दौरान दोनों टीम के बीच एक झड़प भी देखने को मिली.
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप की चैपियन टीम भारत का सामना पहले मुकाबले में बांग्लादेश के साथ हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान उदय ने अपना दम बल्ले और कप्तानी में दिखाया. मुश्किल में फंसी टीम के लिए अहम मौके पर आकर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और फिर शानदार कप्तानी से बांग्लादेश की टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोका. मैच के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस भी हुई जिसे फील्ड अंपायर ने सुलझाया.
— Sitaraman (@Sitaraman112971) January 20, 2024
भारतीय कप्तान से उलझे बांग्लादेशी खिलाड़ी
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 31 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. इसी स्कोर पर कप्तान उदय बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने 8वें ओवर में आकर टीम की कमान संभाल ली थी. 25 ओवर के दौरान कुछ ऐसा हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया. बांग्लादेशी गेंदबाज आरिफुल इस्माम भारतीय कप्तान उदय से अचानक ही भिड़ गए.
मामला वीडियो में देखकर समझ नहीं आता लेकिन किसी चीज पर बांग्लादेशी गेंदबाज ने आपा खोया और भारतीय कप्तान ने उनको उन्हीं के अंदाज में आगे बढ़कर जवाब दिया. दोनों के बीच तीखी बहस हुई. बांग्लादेश के कप्तान माहफुजुर रब्बी के अलावा एक अन्य बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बहस में कूद पड़ा. उदय ने अपनी बाहें चढ़ाकर उनको पंगा ना लेकर मैच पर ध्यान देने का इशारा किया. मैदान पर मामला गरम होता देख फील्ड अंपायर ने बीच बचाव किया.
.
Tags: India vs Bangladesh, Under19 world cup
FIRST PUBLISHED : January 21, 2024, 10:00 IST
[ad_2]
Source link