Home Breaking News Rahul Gandhi: ‘सोनितपुर में राहुल के करीब भाजपा का झंडा लेकर आए लोग’; अफरा-तफरी के बीच बस में वापस लौटे सांसद

Rahul Gandhi: ‘सोनितपुर में राहुल के करीब भाजपा का झंडा लेकर आए लोग’; अफरा-तफरी के बीच बस में वापस लौटे सांसद

0
Rahul Gandhi: ‘सोनितपुर में राहुल के करीब भाजपा का झंडा लेकर आए लोग’; अफरा-तफरी के बीच बस में वापस लौटे सांसद

[ad_1]

Bharat Jodo Nyay Yatra Assam Sonitpur Rahul Gandhi moved inside Bus BJP Flag seen

सोनितपुर में राहुल गांधी के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : ANI

विस्तार


राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। यात्रा के आठवें दिन राहुल असम के सोनितपुर इलाके में पहुंचे। एक स्थान पर लोगों से मिलने बस से नीचे उतरे राहुल गांधी को अफरा-तफरी जैसे माहौल में कुछ सेकेंड के भीतर वापस बस में चढ़ाया गया। दरअसल, राहुल जिस बस से सफर कर रहे हैं उसके आस-पास भाजपा का झंडा लेकर पहुंचे कुछ लोगों को देखकर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इससे पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश की कार को निशाना बनाने की खबर भी सामने आई।

हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी थे, कुछ ही सेकेंड में बस में वापस भेजे गए राहुल

माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को तत्काल बस के अंदर जाने को कहा। समाचार एजेंसी- एएनआई की वीडियो रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि राहुल बस से नीचे उतरते हैं। आस-पास दर्जनों लोग मौजूद हैं। हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी राहुल के पास ही दिखे। इसी बीच चंद सेकेंड के भीतर राहुल को वापस बस में भेजा गया। राहुल के आसपास पहुंचे लोगों के मामले को सुरक्षा में चूक की तरह भी देखा जा रहा है।

पार्टी सुप्रीमो खरगे की दो टूक- कांग्रेस डरने वाली नहीं

असम के नौगांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा बहुत अच्छी चल रही है। ये देखकर बीजेपी के लोग घबरा गए हैं। उन्होंने हमारे पीसीसी अध्यक्ष पर हमला किया, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। वो कांग्रेस के एक सिपाही हैं। कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। बकौल खरगे ‘यह मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं’ जैसा है। जो बिल्ली कभी हमारे पास हुआ करती थी वह अब हम पर म्याऊं-म्याऊं कर रही है। हमने पहले भी ऐसे कई लोगों को देखा है। हम कभी नहीं डरेंगे, ये कांग्रेस का वादा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here