[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को हुई। कई पूर्व खिलाड़ियों को राम मंदिर के परिसर में देखा गया। सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद और मिताली राज ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। वहीं, टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ नजर आए। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला था, लेकिन वह नहीं पहुंच पाए।
सोमवार को ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी खुलासा किया कि विराट ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेलने का फैसला किया है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि विराट प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विराट की एक तस्वीर वायरल हो गई। प्रशंसकों ने एक अखबार में छपी खबर की फोटो को साझा किया है। इसमें विराट के बारे में बताया गया कि वह अयोध्या पहुंचे थे।
Kohli attended Ram Mandir but the media didn’t give coverage. Shame on those Kohli fans who abused him yesterday. pic.twitter.com/TxuzcwPaR6
— CHADitya 🚩 (@CHADitya_18) January 23, 2024
Guys, this is the video, Virat Kohli attended Ram Mandir Pran Prathishtha ceremony yesterday. It’s exclusive video pic.twitter.com/dAcLrpjH1j
— r4hul (@flickshott18) January 23, 2024
गणेश चतुर्थी की तस्वीर हुई वायरल
शेयर की जा रही तस्वीर अयोध्या की नहीं है। यह एक और धार्मिक जगह से संबंधित है, लेकिन पुरानी है। कहा जा रहा है कि कोहली कुछ महीने पहले गणेश चतुर्थी के लिए अपने दोस्त राहुल कनाल से मिलने गए थे। जिस तस्वीर को उनकी अयोध्या यात्रा का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह असल में उसी मौके की है।
Virat Kohli’s convoy in Ayodhya.
– The 🐐 has reached Ram Janmabhoomi. pic.twitter.com/HwkmAA2388
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 21, 2024
क्या अयोध्या पहुंचे थे कोहली?
हालांकि, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने यह भी दावा दिया कि कोहली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे, लेकिन व्यक्तिगत स्थिति के कारण उन्हें वहां से जाना पड़ा। हालांकि, व्यक्तिगत स्थिति वास्तव में क्या है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
[ad_2]
Source link