Home Breaking News शाहजहांपुर में 12 श्रद्धालुओं की मौत: पहले मारी टक्कर, फिर घायलों को रौंदकर भागा ट्रक चालक; मंजर देख सहमे लोग

शाहजहांपुर में 12 श्रद्धालुओं की मौत: पहले मारी टक्कर, फिर घायलों को रौंदकर भागा ट्रक चालक; मंजर देख सहमे लोग

0
शाहजहांपुर में 12 श्रद्धालुओं की मौत: पहले मारी टक्कर, फिर घायलों को रौंदकर भागा ट्रक चालक; मंजर देख सहमे लोग

[ad_1]

Shahjahanpur Road Accident 12 devotees died in accident on Bareilly Highway

शाहजहांपुर सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जलालाबाद इलाके में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग ऑटो में सवार थे। गंगा स्नान करते पांचाल घाट जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं।  

जानकारी के मुताबिक थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी लोगों ने पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गांव के अनंतराम का ऑटो बुक किया था। बृहस्पतिवार सुबह सभी लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। बताया गया कि सुबह घना कोहरा था। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चार-पांच लोग सड़क पर गिर गए।  

संबंधित खबर- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत, ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here