[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : iStock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार एक्शन दिखा। मंथली एक्सपायरी के दिन प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। गुरुवार के कारेाबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 359.64 अंक यानी 0.50% गिरकर 70,700.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 101.36 अंक या 0.47% फिसलकर 21,352.60 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी। एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयरों ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
गुरुवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
निफ्टी बैंक (0.48%) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.53%) भी कमजोर होकर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
बाजार की गिरावट पर क्या बोले जानकार?
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के अनुसार घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद लाल निशान पर बंद हुए। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक तेजी के कारण ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई है। अमेरिकी बेंचमार्क बॉन्ड में बढ़ोतरी से विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बिकवाली के मोड में आ गए हैं। व्यापक बाजार उच्च मूल्यांकन, कमजोर तिमाही नतीजे, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव से जुड़ी चिंताओं के कारण अपनी बढ़त बनाए रखने में असमर्थ है। एफएंडओ एक्सपायरी के कारण भी बाजार पर दबाव बढ़ा।
[ad_2]
Source link