[ad_1]

आलिया भट्ट,रणबीर कपूर और विक्की कौशल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फीचर फिल्म के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट किया है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। निर्देशक की मैराथन शेड्यूल के साथ नवंबर 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विक्की कौशल ने पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।
विक्की कौशल ने फैंस को दी जानकारी
फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन रणबीर, आलिया और विक्की की तिगड़ी इस प्रेम कहानी पर एक साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।” जाहिर है कि भंसाली की फिल्म की यह एक बेहतरीन कहानी होगी, जिसने तीनों दिग्गज सितारों को साथ एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए राजी कर लिया है। विक्की कौशल की इस आधिकारिक घोषणा के बाद फैंस भी अब तीनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।
पिता ने बेटे को दिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर विक्की की इस पोस्ट को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘भंसाली अच्छा एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, उम्मीद है तीनों कलाकार स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘फिल्म में कटरीना को भी लेना चाहिए था।’ वहीं, पिता शाम कौशल ने बेटे के लिए लिखा, ‘बधाई और आशीर्वाद पुत्तर। सपने सच होते हैं। बहुत खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं। जोर दी झप्पी। शुकर रब दा ते सब दा।’
इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। आलिया ने एक वीडियो के साथ इस फिल्म की घोषणा की थी। धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर वह इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। आलिया की यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link