Home Sports तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बने BCCI सेक्रेटरी जय शाह, नहीं दिया इस्तीफा

तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बने BCCI सेक्रेटरी जय शाह, नहीं दिया इस्तीफा

0
तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बने BCCI सेक्रेटरी जय शाह, नहीं दिया इस्तीफा

[ad_1]

नई दिल्ली. बीसीसीआई (BCCI) सेक्रेटरी जय शाह लगातार तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बन गए हैं. वह इससे पहले भी दो बार एसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं. इस बात की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इंडोनेशिया में हुई इस मीटिंग में जय शाह ने एक बार फिर पद संभाला. मीटिंग में मीडिया राइट्स को लेकर भी बातचीत हुई.

इससे पहले साल 2021 में जय शाह (Jay Shah) एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बन गए थे. जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली थी. बता दें कि ACC अध्यक्ष पद का चुनाव 2 साल में एक बार ही होता है, जय शाह अपने पद का एक साल पूरा कर चुके हैं. इससे पहले खबर थी किजय शाह एसीसी की मीटिंग में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उनका अगला लक्ष्य आईसीसी का चेयरमैन बनना हो सकता है. लेकिन ऐसा नहींं हुआ. वह एसीसी के चेयरमैन बने रहेंगे.

मीडिया राइट्स को लेकर ले सकते हैं फैसला

सरफराज या पाटीदार? हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट से पहले चुनी प्लेइंग XI, जानें किसे दिया मौका?

जय शाह मीटिंग में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला कर सकते हैं. इसके तहत टूर्नामेंट ब्रॉडकास्ट होता है. अंडर-23, अंडर-19 और वूमेंस एशिया कप के मैच भी दिखाए जाते हैं. अभी फिलहाल डिजनी प्लस हॉटस्टार के पास डिजिटल राइट्स हैं और स्टार के पास टीवी राइट्स हैं. इसके लिए कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स को भी इनवाइट किया गया है.

Tags: BCCI, Jay Shah

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here