[ad_1]
नई दिल्ली. सरफराज खान, जिन्हें बेताज बादशाह कहें तो गलत नहीं होगा. बेताज इसलिए क्योंकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज को भारतीय टीम में एंट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हालांकि, अब दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें सेलेक्टर्स ने लंबी आलोचना झेलने के बाद स्क्वाड में शामिल कर लिया है. दूसरी तरफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान भी रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलते नजर आ रहे हैं. जब उनके बारे में सरफराज से पूछा गया तो सरफराज ने बताया कि छोटे मियां उनसे भी खतरनाक बल्लेबाज हैं.
सरफराज ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए बताया, ‘वह मुझसे बेहतर बल्लेबाज है. मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरा भाई है. कभी-कभी, मैं संघर्ष कर सकता हूं, लेकिन उसकी तकनीक को देखने और वह जो कर रहा है उस पर काम करने की कोशिश करने से मुझे आत्मविश्वास मिलेगा. उसका व्यवहार, बल्लेबाजी का प्रवाह काफी अच्छा है. कभी-कभी जब मैं अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहा होता, तो मैं उसे देखता हूं और सीखता हूं. अगर मैं 300 गेंदों पर बल्लेबाजी करता हूं, तो मुशीर 300 गेंदों पर बल्लेबाजी करेगा, भले ही उसने बहुत सारी गेंदबाजी की हो. हमारा मंझला भाई, मोइन, थ्रोडाउन करता था. घर में दो क्रिकेटर होने के कारण, उसने प्रशिक्षण पर स्विच करने का फैसला किया.’
मुशीर का कौन सा शॉट सरफराज से बेहतर
सरफराज ने मुशीर के शॉट के बारे में बात की. उन्होंने बताया, ‘मुशीर का रिवर्स स्वीप मेरे से बेहतर है. स्वीप, मुझे लगता है कि मेरा बेहतर है, क्योंकि मेरे पास बेहतर निर्णय है जो अनुभव से आया है. हम हमेशा चाहते हैं कि दूसरा बेहतर करे. अब जब वह गेंदबाजी करता है और मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो काफी अच्छा कंपटीशन होता है.’
शोएब मलिक यू टर्न मारने के लिए तैयार, ‘फिक्सिंग’ से राहत, कब होगी वापसी?
सरफराज खान दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए. उनकी कड़ी टक्कर रजत पाटीदार से है. अब देखना होगा कप्तान और कोच पाटीदार और सरफराज में किस खिलाड़ी को चुनना पसंद करेंगे. भारत और इंग्लैंड की टीमें 2 फरवरी को एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं.
.
Tags: IND vs ENG, Sarfaraz Khan, Team india
FIRST PUBLISHED : February 1, 2024, 05:31 IST
[ad_2]
Source link