Home Sports क्या मोहम्मद शमी पर बनेगी फिल्म? कौन होगा एक्टर, जानिए भारतीय पेसर की जुबानी

क्या मोहम्मद शमी पर बनेगी फिल्म? कौन होगा एक्टर, जानिए भारतीय पेसर की जुबानी

0
क्या मोहम्मद शमी पर बनेगी फिल्म? कौन होगा एक्टर, जानिए भारतीय पेसर की जुबानी

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्तमान में मोहम्मद शमी की गिनती दुनिया के खूंखार तेज गेंदबाजों में होती है. शमी चोटिल होने की वजह से इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद शमी चोटिल हो गए थे. शमी ने रविवार को न्यूज 18 चौपाल में आकर कई चीजों पर बातचीत की जिनमें उन्होंने बताया कि क्रिकेट के बाद क्या उनपर कोई बायोपिक फिल्म बनेगी? यदि हां तो उस बायोपिक में एक्टर कौन होगा? शमी ने इन सभी सवालों के जवाब बहुत ही चालाकी से दी.

33 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से जब न्यूज 18 चौपाल में पूछा गया कि क्या उनपर कोई बोयापिक फिल्म बननी चाहिए? इस भारतीय गेंदबाज ने कहा कहा कि अभी तो नहीं लेकिन भविष्य में जरूर बनेगी. इसके बाद जब यह पूछा गया कि उनकी बायोपिक में एक्टर कौन होगा? इसपर शमी ने हंसते हुए कहा कि मैं अपनी बायोपिक में खुद एक्टिंग करूंगा क्योंकि तब मेरे पास कोई काम नहीं रहेगा.

जब बीवी दौड़ाती है तो गुस्सा आता है या नहीं: मोहम्मद शमी

इंटरनेशनल क्रिकेट में किस भारतीय के नाम है सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में स्पिनर्स का जलवा, कुंबले के महारिकॉर्ड को किससे है खतरा

‘दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा’
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया जबकि विराट कोहली को स बसे शानदार बल्लेबाज बताया. भारतीय गेंदबाज ने कहा कि उनकी नजर में दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में वो सभी चीजें हासिल की है जो उन्हें अन्य कप्तानों से खास बनाती है.

Tags: Chaupal, Mohammed Shami, News 18 Chaupal, News18 India Chaupal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here