Home Sports जयसूर्या के ‘पंजे’ में फंसे अफगान लड़ाके, 4 दिन में कर दिया सरेंडर

जयसूर्या के ‘पंजे’ में फंसे अफगान लड़ाके, 4 दिन में कर दिया सरेंडर

0
जयसूर्या के ‘पंजे’ में फंसे अफगान लड़ाके, 4 दिन में कर दिया सरेंडर

[ad_1]

नई दिल्ली. धनंजय डि सिल्वा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को चौथे दिन ही रौंद डाला. एकमात्र टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका पहुंचे अफगान लड़ाके मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या के सामने सरेंडर कर दिए. कोलंबो में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में श्रीलंका ने मेहमान अफगानिस्तान को 10 विकेट से रौंद डाला. जयसूर्या ने पहली पारी में 67 रन पर 3 विकेट और दूसरी पारी में 107 रन खर्च कर 5 विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान (SL vs AFG) दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया जिससे श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना विकेट खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया. एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शतक से श्रीलंका ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 241 रन की बढ़त हासिल की थी.

क्या मोहम्मद शमी पर बनेगी फिल्म? कौन होगा एक्टर, जानिए भारतीय पेसर की जुबानी

जब बीवी दौड़ाती है तो गुस्सा आता है या नहीं: मोहम्मद शमी

अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत अच्छी की
अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 199 रन के साथ मजबूत स्थिति से की थी लेकिन टीम ने लंच तक 252 रन तक सात विकेट गंवा दिए. अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) 114 रन बनाकर आउट हुए. दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे थी. रहमत शाह (54) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें कासुन रजिता (59/2) ने विकेटकीपर सदीरा समरविक्रम के हाथों कैच कराया. इससे इब्राहिम के साथ उनकी 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ.

पहली बार श्रीलंका से टेस्ट खेल रहे थे अफगानिस्तान लड़ाके
जयसूर्या (107/5) ने इसके बाद इब्राहिम को बोल्ड करके अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 237 रन किया. मध्य और निचले क्रम में नासिर जमाल (नाबाद 41) के अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. दूसरी पारी में अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में विफल रहे. वर्ष 2018 में अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट था.

Tags: Afghanistan, Afghanistan Cricket, Sri lanka, Sri Lanka Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here