[ad_1]

BPSC Teacher Recruitment
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नए साल का तोहफा दिया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में करीब एक लाख पदों पर वैकेंसी निकली है। मार्च में इसकी परीक्षा ली जाएगी। 10 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे। सात मार्च से 17 मार्च तक परीक्षा होगी। आयोग ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि तीसरे चरण में करीब एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी। इस बार एक से पांच, नौवीं से दसवीं, और ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक के शिक्षक पद पर भी वैकेंसी निकली है।
इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, एक ही पेपर का होगा एग्जाम
बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link