Home Breaking News King Charles: अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय को जांच में पता चला कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

King Charles: अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय को जांच में पता चला कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

0
King Charles: अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय को जांच में पता चला कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

[ad_1]

Britain King Charles III Health Update Cancer prostate enlargement treatment diagnostic tests Reports

किंग चार्ल्स तृतीय (फाइल)
– फोटो : रॉयटर्स

विस्तार


King Charles: अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय की मेडिकल जांच के दौरान कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 75 वर्षीय ब्रिटेन के राजा बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर करते हुए बकिंघम पैलेस ने बताया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान एक चिंताजनक बात डॉक्टरों के सामने आई। किंग चार्ल्स की सर्जरी से पहले कराई गई जांच के दौरान कैंसर के एक रूप की पहचान की गई है। 

सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह

नियमित उपचार कार्यक्रम शुरू होने के बाद जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने किंग चार्ल्स को सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इलाज की पूरी अवधि के दौरान किंग चार्ल्स राजकीय कामकाज और आधिकारिक कागजी कार्रवाई करते रहेंगे।

Image

इलाज के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे किंग चार्ल्स

बता दें कि विगत 18 जनवरी को जारी बयान के मुताबिक किंग चार्ल्स-III की सेहत को लेकर सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट सामने आई थी। इसके मुताबिक राजा अस्पताल जाकर डॉक्टरों से सलाह लेंगे। उनकी तबियत को लेकर अधिक चिंता की बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रोस्टेट बढ़ना सामान्य है। किंग चार्ल्स के इलाज को जरूरी बताते हुए बकिंघम पैलेस ने कहा, उनके तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों को इलाज की अवधि तक स्थगित रखा जाएगा। 

किंग चार्ल्स ने 74 साल की आयु में ब्रिटेन का राजसिंहासन संभाला

बता दें कि किंग चार्ल्स-III की ताजपोशी उनकी मां के निधन के बाद हुई थी। साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद किंग चार्ल्स 74 साल की आयु में ब्रिटेन का राजसिंहासन संभाला। इससे पहले किंग चार्ल्स की सेहत से जुड़ी चिंता साल 2008 में सामने आई थी। इसके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके चेहरे से गैर-कैंसरयुक्त उभार ऑपरेशन करके हटाया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here