[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद बराबरी हासिल कर ली है. 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था जबकि भारत ने दूसरा मुकाबला अपने नाम कर 1-1 की बराबरी हासिल की. टीम इंडिया की बल्लेबाजी दोनों ही मैच में निराश करने वाली रही. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा वर्ना हाथ आया मौका निकल जाएगा.
द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में विफल रहने पर थोड़े निराश दिखे. उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमने दोनों पारियों में कम रन बनाये. इसका एक कारण यह हो सकता है कि टीम में कई युवा बल्लेबाज है. युवा बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट समझने में थोड़ा समय लगता है. हमें पहली पारी में 450-475 रन बनाने चाहिए थे.’’
द्रविड़ ने इस मौके पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की तारीफ की और कहा कि उनकी बल्लेबाजी सिर्फ अति आक्रामक रवैये के बारे में नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘वे (इंग्लैंड) बहुत अच्छा खेल रहे हैं. चाहे आप इसे ‘बैजबॉल’ कहें या कुछ भी कहें. मुझे नहीं पता कि वे इससे कितने खुश हैं, लेकिन वे वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अच्छा कौशल दिखाया है. यह जोखिम लेकर अति आक्रामक रूख की तरह नहीं है.’’
द्रविड़ ने कहा, ‘‘ वे कुछ ऐसे शॉट खेल रहे है जिसके लिए अच्छे कौशल और क्षमता की जरूरत है. उनकी बल्लेबाजी सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के बारे में नहीं है. वे अलग तरह से खेल रहे है और हमें चुनौती के बारे में पता है. हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं.’’
.
Tags: India Vs England, Rahul Dravid
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 13:25 IST
[ad_2]
Source link