Home Sports IND vs ENG: दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड से लिया भारत छोड़ने का फैसला, जानिए क्या है कारण?

IND vs ENG: दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड से लिया भारत छोड़ने का फैसला, जानिए क्या है कारण?

0
IND vs ENG: दूसरा टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड से लिया भारत छोड़ने का फैसला, जानिए क्या है कारण?

[ad_1]

India vs England Test Series: भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड टीम सीरीज से पहले के अपनी ट्रेनिंग की जगह अबुधाबी वापस जाएगी. राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम भारत लौटेगी. इस जरूरी ब्रेक के दौरान इंग्लैंड की टीम गोल्फ भी खेलेगी. मेहमान टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिन के ब्रेक का उपयोग करने के लिए अबुधाबी जाने का फैसला किया है. हैदराबाद में दूसरा टेस्ट एक दिन शेष रहते समाप्त हो गया और मेजबान भारत ने सीरीज का पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. 

अबुधाबी जाएगी इंग्लैंड टीम 

इंग्लैंड ने अभ्यास मैचों के लिए भारत जल्दी पहुंचने के बजाय अबुधाबी में एक शिविर के साथ इस लंबी टेस्ट सीरीज की तैयारी की है. सीरीज से पहले अबुधाबी शिविर के दौरान इंग्लैंड की टीम ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के तरीकों पर काम करने में काफी समय बिताया. पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए. दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजी के सामने रिकॉर्ड 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी. भारत ने इस मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 292 रन पर आउट करके दूसरे टेस्ट में 106 रन से जीता.

राजकोट में होना है तीसरा टेस्ट

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में होना है. इससे पहले काफी समय भी है. 15 फरवरी से दोनों टीमें यह मैच खेलेंगी. भारत की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होंगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम वापसी करने चाहेगी. दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मैचों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

भारतीय स्क्वॉड का होना है ऐलान

BCCI को बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान भी करना है. विराट कोहली का टीम में वापस आना एक बड़ा सवाल है, जिन्होंने निजी कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट से हटने का फैसला लिया था. वहीं, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी पर भी सवालिया निशान हैं. दोनों पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए गए थे. ऐसे में सेलेक्टर्स किन खिलाड़ियों को बचे हुए मैचों में मौका देंगे यह देखने वाली बात होगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here