Home Breaking News Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

0
Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

[ad_1]

पंजाबी सिनेमा के मशहूर गायक गुरु रंधावा अब हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद जब गुरु रंधावा की तुलना भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से की जाने लगी तो गुरु रंधावा ने हाथ जोड़ लिए।




फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ के ट्रेलर लांच के दौरान गायक-अभिनेता गुरु रंधावा ने अपनी सादगी और संस्कार से सबके दिल जीत लिए। मंच पर उपस्थिति सभी वरिष्ठ कलाकारों के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद लिया तो फिल्म की अभिनेत्री सई एम मांजरेकर को गुलाब का फूल देकर रोज डे मनाया। सई एम मांजरेकर के बारे में बात करते हुए गुरु रंधावा ने कहा, ‘सई एम मांजरेकर मुझसे सीनियर कलाकार है। मेरे करियर की पहली हीरोइन हैं। मेरे लिए उनके प्रति प्यार और इज्जत हमेशा रहेगी।’



अपने बीते दिनों को याद करके गुरु रंधावा ने कहा, ‘जब करियर की शुरुआत करने के बारे में सोचा था तो मन में यही ख्याल था कि किसी तरह से टीवी पर आना है। अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए टीवी पर तो आ चुका हूं। अब इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर आ रहा हूं। थोड़ी घबराहट तो जरूर हैं, क्योंकि तीन मिनट के बाद अब सीधा ढाई घंटे की फिल्म में आ रहा हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने मेरी गायिकी को पसंद किया है, उसी तरह से बतौर अभिनेता भी मुझे हमारे दर्शक पसंद करेंगे।’

Karan Johar: ‘मेरी जिंदगी बदल गई’, यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट


फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ के ट्रेलर लांच के बाद जब गुरु रंधावा की तुलना अभिनेता धर्मेंद्र से की गई तो गुरु रंधावा ने कहा, ‘धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं। हम एक ही राज्य से हैं। अगर मैं यह मान भी लूं कि धरम जी की एक्टिंग के एक फीसदी भी एक्टिंग कर लेता हूं तो भी मैं उनके आस पास नहीं। धरम जी लीजेंड हैं, उनके साथ मेरी तुलना नहीं हो सकती हैं। इंडस्ट्री के जितने भी लीजेंड्री  कलाकार हैं, सबकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मैं हर रोज खुद को देखता हूं और खुद से ही अपनी प्रतिस्पर्धा करता हूं।’

Hasee Toh Phasee: फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ को पूरे हुए 10 साल, सिद्धार्थ और परिणीति ने इस खास अंदाज में मनाया जश्न


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here