[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर वन पर पहुंचे हैं
बुमराह इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं
इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं बुमराह
नई दिल्ली. अपने अजीबोगरीब एक्शन के लिए दुनिया में विख्यात टीम इंडिया के मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इनदिनों अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में बुमराह की गेंदबाजी देखने लायक है. भारत की सपाट पिचों पर किस तरह से विकेट निकालना है ये कोई बुमराह से सीखे. इस स्टार गेंदबाज ने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में गजब की गेंदबाजी की. इस टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लेकर बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने. इसका इनाम बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में मिला है. बुमराह आईसीसी गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. यह मुकाम हासिल करने वाले बुमराह भारत के पहले पेसर भी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारत का तेज गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर नहीं पहुंच सका था.
30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन को पछाड़कर टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में पहला स्थान हासिल किया है. इससे पहले बुमराह की हाईएस्ट रैंकिंग नंबर तीन थी. भारत की ओर से तेज गेंदबाजों में टेस्ट रैंकिंग में दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) दूसरे नंबर पर पहुंचे थे. यह टेस्ट में किसी भारतीय पेसर की अब तक की बेस्ट रैंकिंग थी. कपिल देव दिसंबर 1979 से फरवरी 1980 तक पहले स्थान पर रहे. इस अलावा पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचे थे. जहीर खान ने अक्टूबर- नवंबर 2010 में टेस्ट रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था.
U19 World Cup: मुशीर खान की कुर्सी छीनकर नंबर वन बने उदय सहारन, टॉप 3 में भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा
सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय बने बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में दूसरी पारी में 91 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. भारत ने इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की. इस टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट लिए. महज 34वें टेस्ट मैच में उन्होंने 10वीं बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. इस दौरान बुमराह ने अपने 150 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय पेसर हैं.
जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
जसप्रीत बुमराह के नाम 34 टेस्ट मैचों में 155 विकेट हैं. 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों में वह 149 विकेट झटक चुके हैं जबकि 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बुमराह के नाम 74 विकेट हैं. 62 फर्स्ट क्लास मैचों में बुमराह ने 247 विकेट चटकाए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस टेस्ट मैच में बुमराह को आराम दिया जा सकता है.
.
Tags: ICC Rankings, ICC Test Rankings, Jasprit Bumrah, Kapil dev, Zaheer Khan
FIRST PUBLISHED : February 8, 2024, 07:04 IST
[ad_2]
Source link