Home Breaking News Haldwani Riots: बवाल, पथराव और आगजनी…क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

Haldwani Riots: बवाल, पथराव और आगजनी…क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

0
Haldwani Riots: बवाल, पथराव और आगजनी…क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

[ad_1]

उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।

हल्द्वानी में बवाल: बनभूलपुरा में धार्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।

नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी।


शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साये में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जेसीबी और टीम को अंदर पहुंचाया। कार्रवाई शुरू होती तभी तीन ओर से स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे।


लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर तीनों ओर से पत्थरों की बारिश होने लगी, बमुश्किल टीम के लोग बैरिकेडिंग के पीछे छिपकर खुद को बचते नजर आए।


प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here