Home Breaking News Australia: ‘भारत में गत 10 साल में हर साल 8 नए एयरपोर्ट बने’; पर्थ पहुंचे जयशंकर PM मोदी के नेतृत्व पर भी बोले

Australia: ‘भारत में गत 10 साल में हर साल 8 नए एयरपोर्ट बने’; पर्थ पहुंचे जयशंकर PM मोदी के नेतृत्व पर भी बोले

0
Australia: ‘भारत में गत 10 साल में हर साल 8 नए एयरपोर्ट बने’; पर्थ पहुंचे जयशंकर PM मोदी के नेतृत्व पर भी बोले

[ad_1]

EAM Jaishankar Australia Visit Indian Community in Perth biggest vision smallest detail in India

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पर्थ में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कोरोना महामारी (COVID) के दौर में भारत में हुई सकारात्मक पहल और गरीबों को मुफ्त राशन जैसी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि कोरोना से उबरने में प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही। विदेश मंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, उस समय भारत में सभी के मन में एक ही बात और भावना थी, किसी भी सूरत में इस संकट के समय को पीछे छोड़ना है। उन्होंने बीते एक दशक में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक रास्ता खोजने की जनभावना

डॉ जयशंकर ने कहा, कोविड-19 के दौरान, कई लोगों ने अपने घरों से काम (Work From Home) किया, लेकिन भारत में कर्मचारियों ने हर दिन कार्यालय जाकर तीन शिफ्ट में काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए देश में एक अभियान छिड़ा था। एक जनभावना थी कि हमें इस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक रास्ता खोजना होगा। हम अपने लोगों को निराश नहीं कर सकते। विदेश मंत्री ने कहा कि कई देशों के पास भव्य दृष्टिकोण और बड़े बयान हो सकते हैं। दुनिया और भारत में एक बहुत महत्वपूर्ण अंतर यह है कि सबसे बड़ा विजन सबसे छोटा विवरण बन गया। समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया गया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here