Home Breaking News Dhiraj Sahu ED Probe: कांग्रेस सांसद से आठ घंटे तक पूछताछ; मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला

Dhiraj Sahu ED Probe: कांग्रेस सांसद से आठ घंटे तक पूछताछ; मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला

0
Dhiraj Sahu ED Probe: कांग्रेस सांसद से आठ घंटे तक पूछताछ; मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला

[ad_1]

Congress Rajya Sabha Dhiraj Sahu ED Questioning Money Laundering

कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ईडी के अधिकारियों ने पूछे कठिन सवाल
– फोटो : ANI

विस्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी झारखंड के कथित भूमि धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे हैं। झारखंड से निर्वाचित कांग्रेस के राज्यसभा सासंद धीरज प्रसाद साहू से ईडी पूछताछ कर रही है। 64 साल के सांसद धीरज साहू से शनिवार को लगभग आठ घंटे तक पूछताछ हुई। सुबह करीब 11 बजे राजधानी रांची स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे धीरज साहू से पूछताछ खत्म होने की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते दिनों झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

हेमंत सोरेन के आवास से कार जब्त हुई

कांग्रेस सांसद से पूछताछ के बारे में ईडी के अधिकारियों ने कहा कि ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों की पड़ताल कर रही है। एक लक्जरी कार के संबंध में भी साहू का बयान दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि ईडी ने पिछले महीने तलाशी के दौरान दिल्ली में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास से यह कार जब्त की थी। अधिकारियों के अनुसार, ईडी को दक्षिणी दिल्ली में झारखंड सरकार की तरफ से पट्टे पर दी गई संपत्ति में कार की चाबी मिली। वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे वाहन को अपने साथ ले गए।

अन्य आरोपियों से भी पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू भी झारखंड में कथित अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी की रडार पर हैं। दोनों पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए। ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी धीरज प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था

48 वर्षीय सोरेन को कथित अवैध भूमि अधिग्रहण और कब्जे के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उस दिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार होने से पहले सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले बीते दिसंबर में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस विधायक के परिवार से थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here