Home Breaking News U19 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा फाइनल, कुल आठ खिताबी मुकाबले खेल चुकी टीम इंडिया, जानें कैसा है रिकॉर्ड

U19 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा फाइनल, कुल आठ खिताबी मुकाबले खेल चुकी टीम इंडिया, जानें कैसा है रिकॉर्ड

0
U19 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा फाइनल, कुल आठ खिताबी मुकाबले खेल चुकी टीम इंडिया, जानें कैसा है रिकॉर्ड

[ad_1]

U19 WC third final between India and Australia Team India has played total of 8 title matches know records

भारतीय अंडर 19 टीम
– फोटो : Twitter

विस्तार


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (11 फरवरी) को अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान उदय सहारन के नेतृत्व में भारत की अंडर 19 टीम ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। अब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का नाम सबसे सफल टीमों में शुमार है। भारत ने अब तक आठ फाइनल खेले हैं जिनमें पांच बार टीम विजेता बनी है। ये नौवीं बार है जब भारत की अंडर 19 टीम इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलती नजर आएगी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।

 

कैसा रहा भारत का अंडर 19 विश्व कप में रिकॉर्ड?

2000: पहली बार टीम इंडिया ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी। कोलंबो में खेले गए इस मैच में अंडर 19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल कर जीत दर्ज की थी। युवराज सिंह भी इस टीम का हिस्सा थे।

 

2006: दूसरी बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में भारत 2006 में पहुंचा था। रविकांत शुक्ला की अगुवाई में टीम का सामना खिताबी मैच में पाकिस्तान से हुआ था जिसमें टीम को 38 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इस टीम में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जड़ेजा, पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी थे।

 

2008: ये तीसरी बार था जब भारत की अंडर 19 टीम को फाइनल में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, एक बार फिर किस्मत ने टीम का साथ नहीं दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डीएलएस मैथड के जरिए 12 रनों से हराया था। विराट कोहली इस दौरान टीम के कप्तान थे।

 

2012: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना तीसरा खिताब जीता था। इस मैच में कप्तान उन्मुक्त चंद की नाबाद 111 रनों की पारी के बदौलत टीम ने 47.4 ओवर में 6 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। हनुमा विहारी और संदीप शर्मा भी विजेता टीम का हिस्सा थे।

2016: मीरपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। इशान किशन की अगुवाई में भारत की अंडर 19 टीम को वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से मात दी थी। इस टीम में ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, सरफराज खान, खलील अहमद और आवेश खान जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे।

 

2018: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी। पृथ्वी शॉ की अगुवाई में भारत ने 216 रनों के लक्ष्य को 38.5 ओवर में हासिल कर लिया था। इस टीम में शुभमन गिल और शिवम मावी जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

 

2020: इस संस्करण में  भारत को बांग्लादेश के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे जिसके बाद बांग्लादेश ने डीएलएस मैथड के जरिये ये मैच जीत लिया था। इस टीम में यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और रवि बिश्नोई शामिल थे।

 

2022: भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए  इंग्लैंड ने 189 रन बनाए  जिसे यश धुल की अगुवाई वाली टीम ने 47.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here