Home World अमेरिका डाल रहा रिश्तों में दरार.. रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने जताई चिंता

अमेरिका डाल रहा रिश्तों में दरार.. रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने जताई चिंता

0
अमेरिका डाल रहा रिश्तों में दरार.. रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने जताई चिंता

[ad_1]

Russia : रूस की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है. रूस का कहना है अमेरिका की वजह से रूस-भारत के बीच दोस्ती में दरार आ सकती है. भारत और रूस की दोस्ती को लेकर रूसी दूत टेनिस अलीपोव ने कहा कि अमेरिका प्रतिबंधों के माध्यम से भारत और रूस के रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहा है. अलीपोव का कहना है, कि भले ही अमेरिका आज भारत का विश्वसनीय और खास दोस्त  हुआ है, लेकिन उसके इरादे नेक नहीं हैं.

 

अलीपोव का कहना है, कि भारत में रूस को एक विश्वसनीय, ईमानदार, नेक इरादे वाले, मित्र के रूप में मिला है. ऐसी छवि शुरू में भारतीय सामाजिक-आर्थिक विकास में USSR के प्रमुख योगदान के कारण बनी थी, और यह इन दिनों भी काफी हद तक कायम है.

 

अलीपोव का कहना है, कि रूस ने अन्य पश्चिमी देशों की तरह किसी देश के घरेलू मामलों में कभी दखल नहीं दिया और हमेशा सम्मानजनक, भरोसेमंद रिश्ते बनाए रखे हैं. साथ ही अलीपोव ने कहा इसलिए अब भी हम मुख्य रूप से एक साथ काम करते रहने और विनाशकारी एकतरफा दृष्टिकोण के कारण होने वाली बाधाओं को दूर करने के तरीके खोजने की और सकारात्मकता से देख रहे हैं. 

 

अलीपोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने का मजबूत पक्ष रखते हुए संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों में सुधार का भी आग्रह किया. रूसी दूत ने कहा, “हमारा विचार है कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत विश्व बहुमत, मुख्य रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों के हितों पर केंद्रित एजेंडे के साथ-साथ संतुलन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here