Home Sports हार के बाद इंग्लैंड के जोरदार झटका, पूरी टेस्ट सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर

हार के बाद इंग्लैंड के जोरदार झटका, पूरी टेस्ट सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर

0
हार के बाद इंग्लैंड के जोरदार झटका, पूरी टेस्ट सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच 5 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में पहली मैच इंग्लैंड ने जीता था जबकि दूसरा टेस्ट अपने नाम कर भारत ने बराबरी हासिल की थी. अब आखिरी तीन मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा.

इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्पिनर जैक लीच चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस अनुभवी गेंदबाज के बाहर होने की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार 11 फरवरी को साझा की. इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस बात की भी पुष्टि की है कि फिलहाल उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं बुलाया जा रहा.



स्टार स्पिनर बाहर, घर लौटेंगे

इंग्लैंड की टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे. हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले में उनको घुटने में चोट आई थी. हालांकि उन्होंने चोटिल होने के बाद भी गेंदबाजी की थी और टीम को इस मैच में जीत मिली थी. बाएं हाथ के स्पिनर लीच भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेल गए दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. इंग्लैंड की टीम इस वक्त अबू धाबी में तीसरे टेस्ट मैच से पहले ब्रेक ले रही है और लीच यहां से सीधा ही घर रवाना होने वाले हैं.

Tags: India Vs England, Jack Leach



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here