Home Breaking News Bihar Vidhan Sabha LIVE : क्रेडिट वॉर से होगी बिहार विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत, बाहर बड़े हंगामे के आसार

Bihar Vidhan Sabha LIVE : क्रेडिट वॉर से होगी बिहार विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत, बाहर बड़े हंगामे के आसार

0
Bihar Vidhan Sabha LIVE : क्रेडिट वॉर से होगी बिहार विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत, बाहर बड़े हंगामे के आसार

[ad_1]

10:02 AM, 13-Feb-2024

यह विधायक बनेंगे नए विधानसभा अध्यक्ष

कुछ देर बाद 17वें विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नंद किशोर यादव अपना नामांकन करेंगे। विपक्ष की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं होगा। इसलिए नंद किशोर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

09:01 AM, 13-Feb-2024

नंद किशोर यादव अपना नामांकन दर्ज कराएंगे

बिहार विधानसभा सत्र में बजट पेश करने से पहले नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरीय नेता और विधायक नंद किशोर यादव सुबह 10.30 बजे अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। इससे पहले सोमवार को राजद कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी को कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा विधायक नंद किशोर यादव ने लाया। उनके खिलाफ 125 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में 112 ही वोट पड़े थे।

08:42 AM, 13-Feb-2024

Bihar Vidhan Sabha LIVE : क्रेडिट वॉर से होगी बिहार विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत, बाहर बड़े हंगामे के आसार

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपना पहला बजट पेश करेंगे। विधानसभा सूत्रों की कहना है कि इस बार बिहार का बजट 3 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। इधर, दूसरे दिन भी सदन में हंगामा के आसार हैं। पहले दिन यानी सोमवार को विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सीएम नीतीश कुमार जब संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायक हंगामा करने लगे थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here