Home World PM Qatar Visit: पीएम मोदी 14 फरवरी को जाएंगे दोहा, कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के एक दिन बाद हुई घोषणा

PM Qatar Visit: पीएम मोदी 14 फरवरी को जाएंगे दोहा, कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के एक दिन बाद हुई घोषणा

0
PM Qatar Visit: पीएम मोदी 14 फरवरी को जाएंगे दोहा, कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के एक दिन बाद हुई घोषणा

[ad_1]

Qatar-India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की अपनी दो दिवसीय दौरे के समापन के बाद 14 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा की यात्रा करेंगे. मोदी की कतर यात्रा की घोषणा खाड़ी देश द्वारा जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा करने के एक दिन बाद हुई. उनमें से सात सोमवार को भारत लौट आए.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से मामले के घटनाक्रम की निगरानी की है. उन्होंने कहा, ‘हम भारतीयों को रिहा करने के कतर के फैसले से संतुष्ट हैं.’

विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए व्यापक बातचीत करेंगे.

सात भारतीय नागरिक पहुंचे भारत
बता दें कतर से सातों भारतीय नागरिक एक प्राइवेट एयरलाइन के प्लेन से रात लगभग 2.35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. ऐसा माना जाता है कि सभी आठ भारतीयों को रिहा करने का आदेश अमीर ने दिया. नौसेना के इन पूर्व कर्मियों के खिलाफ जासूसी का आरोप था. हालांकि न तो कतर के प्रशासन और न ही भारतीय अधिकारियों की तरफ से इसको सार्वजनिक किया गया कि इन लोगों के खिलाफ क्या आरोप थे.

इन आठ लोगों में कैप्टन (सेवानिवृत्त) नवतेज गिल और सौरभ वशिष्ठ, कमांडर (सेवानिवृत्त) पूर्णेंदु तिवारी, अमित नागपाल, एसके गुप्ता, बीके वर्मा और सुगुनाकर पकाला तथा नाविक (सेवानिवृत्त) रागेश शामिल हैं. घटनाक्रम से परिचित लोगों ने बताया कि कमांडर तिवारी कुछ कागजी कार्रवाई लंबित होने के कारण वापस नहीं आ सके.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय नागरिकों की रिहाई को ‘बड़ी कूटनीतिक जीत’ बताया. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह खुशी का क्षण है जो किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करने की मोदी सरकार की गंभीरता एवं क्षमता पर विश्वास को और मजबूत करता है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मतलब दुनिया भर में भारत के लोगों के जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी है.’

कांग्रेस ने भी कतर से भारत के पूर्व नौसैनिकों की रिहाई का स्वागत किया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘सभी देशवासियों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी खुद को इस खुशी में शामिल करती है कि कतर में अदालत से मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी रिहा होकर घर वापस आ गए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं.’

(फाइल फोटो-PIB)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here