Home Sports Ind vs Eng: राजकोट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, अब तक कितने टेस्ट जीते? जानें आंकड़े

Ind vs Eng: राजकोट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, अब तक कितने टेस्ट जीते? जानें आंकड़े

0
Ind vs Eng: राजकोट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, अब तक कितने टेस्ट जीते? जानें आंकड़े

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया था. देखना होगा कि तीसरे टेस्ट में कौन सी टीम किस पर हावी होती है. तीसरा मैच राजकोट में है तो आइए जानते हैं भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में इस मैदान पर कैसा रिकॉर्ड रहा है. भारत ने अब तक यहां कितने मुकाबले खेले हैं, कितने जीते और कितने हारे.

राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 2 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने यहां एक भी मैच नहीं गंवाया है. पहली बार भारत ने इस मैदान पर साल 2016 में एक टेस्ट मैच खेला था. जो कि इंग्लैंड के खिलाफ था. यह मैच ड्रॉ रहा था. वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने इसी मैदान पर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. वहां भारत ने इनिंग और 272 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस मैच में पृथ्वी शॉ, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का 95 की उम्र में निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत, इरफान पठान ने जताया दुख

अगर इस मैदान पर भारत ने इसी फॉर्म को बरकरार रखा तो वह यहां तीसरा टेस्ट मैच भी जीत जाएंगे और मौजूदा टेस्ट सीरीज का दूसरा भी. हालांकि, टीम इंडिया के लिए परेशानियां थोड़ी बढ़ गई हैं. केएल राहुल दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. पहले टेस्ट मैच में 86 और 22 रन की पारी खेलने वाले केएल राहुल (KL Rahul) का चोटिल होना जहां टीम इंडिया के लिए झटका है. वह तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. बीसीसीआई ने उनकी जगह देवदत्त पड्डिकल को मौका दिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले मुश्किल में राहुल द्रविड़, लेना होगा बड़ा फैसला, रवींद्र जडेजा से जुड़ा है मामला

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल/केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह/मुकेश कुमार.

Tags: India Vs England, Rajkot, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here