[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धुरंधर ओपनर अपने करियर का आखिरी पड़ाव पर है. टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके डेविड वार्नर ने टी20 में धमाका कर दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई हालिया सीरीज में इस दिग्गज ने एक साथ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में भारत से पाकिस्तान तक के धुरंधर बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. वार्नर ने तीन हजार टी20 रन बनाकर रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम जैसे चैंपियन बैटर का रिकॉर्ड तोड़ डाला.
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर का बल्ला जमकर हल्ला बोला. उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई लेकिन इस धुरंधर की पारी ने सबका दिल जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 6 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 विकेट पर 183 रन तक ही पहुंच पाई. वार्नर ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली.
दिग्गजों की लिस्ट में वार्नर
टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 बॉल पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से इस स्टार ओपनर ने 81 रन की पारी खेल डाली. इस मैच से पहले टी20 में 3 हजार के खास आंकड़े को छूने से वार्नर महज 14 रन पीछे थे. विंडीज टीम के खिलाफ उन्होंने इस धुंआधर पारी की बदौलत 3 हजार टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बनाई.
रोहित, विराट और बाबर को छोड़ा पीछे
डेविड वार्नर ने अपनी इस एक पारी के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हाफ सेंचुरी ठोकी. इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम जैसे चैंपियन बैटर को पीछे कर दिया. वार्नर सबसे कम बॉल में 3 हजार टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2113 बॉल खेलकर उन्होंने इस नंबर को हासिल किया. रोहित शर्मा ने 2149 बॉल खेलकर 3 हजार टी20 रन पूरे किए थे. वहीं विराट कोहली ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 2169 बॉल खेले थे. पाकिस्तान के बाबर आजम 2317 गेंद खेलने के बाद टी20 में 3 हजार रन तक का सफर तय किया था.
.
Tags: Babar Azam, David warner, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 14, 2024, 10:24 IST
[ad_2]
Source link