[ad_1]
इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ का हाइप इसकी रिलीज होने तक नहीं बन पाया था। पहले फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने स्पेशल इफेक्ट्स के अलावा कुछ खास नहीं दिखाया, फिर इसके गाने ‘शेर खुल गए’ ने फिल्म को सिर्फ एक खास तबके की फिल्म होने का भ्रम बना दिया। आम हिंदी फिल्म दर्शकों तक फिल्म की सही बात न पहुंचने से बीते साल ‘पठान’, ‘द केरल स्टोरी’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ जैसी भीड़ इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में नहीं उमड़ी। इस फिल्म के बाद से ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को छोड़कर कोई बड़ी फिल्म अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद ‘फाइटर’ को 200 करोड़ रुपये तक आने में 21 दिन लग गए।
बीते साल 25 जनवरी को ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत व ‘फाइटर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अभिनीत ‘पठान’ रिलीज हुई थी, फिल्म रिलीज के पहले से ही हल्ला मचाने में कामयाब रही और रिलीज के बाद इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। इसके विपरीत ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ में हवा में दिखाई गई कलाबाजियां देखने लोग बहुत कम संख्या में पहुंचे। फिल्म की सिर्फ 22.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ने इसकी हवा पहले ही दिन से खराब करनी शुरू कर दी थी।
हिंदी में रिलीज फिल्मों में 200 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाई करने वाली 36 फिल्मों में से अब तक सिर्फ छह फिल्मों ने 20 से ज्यादा दिन इस संख्या तक पहुंचने में लगाए हैं। और, इनमें से किसी भी फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं रहा है। ये छह फिल्में इस प्रकार है:
| फिल्म | 200 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन |
| दृश्यम् 2 | 23 |
| गोलमाल अगेन (2017) | 24 |
| गुड न्यूज (2019) | 24 |
| मिशन मंगल (2019) | 29 |
| उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) | 29 |
| थ्री ईडियट्स (2009) | 110 |
[ad_2]
Source link