Home Breaking News Aviation: स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह का गो फर्स्ट पर दांव, एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली

Aviation: स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह का गो फर्स्ट पर दांव, एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली

0
Aviation: स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह का गो फर्स्ट पर दांव, एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली

[ad_1]

SpiceJet promoter Ajay Singh, in his personal capacity, along with Busy Bee Airways Private Limited

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : ANI

विस्तार


स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस गो फर्स्ट के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई है। उन्होंने बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ निजी हैसियत से यह बोली लगाई है। स्पाइसजेट ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह बोली सिंह ने बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ निजी तौर पर लगाई है।

नई एयरलाइन के लिए ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में स्पाइसजेट की भूमिका में आवश्यक स्टाफ, सेवाएं और उद्योग विशेषज्ञता प्रदान करना शामिल है। इस सहयोग से दोनों एयरलाइन के बीच तालमेल पैदा होने की उम्मीद है। इससे लागत प्रबंधन और राजस्व वृद्धि के मामले में सुधार होगा। साथ ही भारतीय विमानन उद्योग के भीतर एक मजबूत बाजार बनाने में मदद मिलेगी। 

सिंह, जो स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि गो फर्स्ट में अपार संभावनाएं हैं और स्पाइसजेट के साथ घनिष्ठ तालमेल में काम करते हुए इसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे दोनों वाहकों को लाभ होगा।

अजय सिंह ने अपने बयान में कहा, “घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर प्रतिष्ठित स्लॉट, अंतरराष्ट्रीय यातायात अधिकार और 100 से अधिक एयरबस नियो विमानों के ऑर्डर के अलावा, गो फर्स्ट यात्रियों के बीच एक विश्वसनीय और मूल्यवान ब्रांड है।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस लोकप्रिय एयरलाइन को पुनर्जीवित करने और आपसी विकास और सफलता के लिए अपनी क्षमता का अपनी क्षमता के अनुरूप इन प्रयासों में योगदान करने में खुशी हो रही है।”

वित्तीय संकट से घिरी गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी और वह दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। बिजी बी एयरवेज के बारे में फिलहाल कोई विशिष्ट ब्योरा उपलब्ध नहीं है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here