Home Breaking News BJP: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा का संबोधन, बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

BJP: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा का संबोधन, बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

0
BJP: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा का संबोधन, बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

[ad_1]

04:42 PM, 17-Feb-2024

हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने उपेक्षा का काल देखा है: नड्डा

नड्डा ने कहा- 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड देखा है। हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने उपेक्षा का काल देखा है, जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ने वाला काल देखा है। हमने आपातकाल देखा है। चुनाव में हारने और जीतने का काल भी देखा है। लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है।

04:35 PM, 17-Feb-2024

मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा- जेपी नड्डा

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बंगाल में भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा है कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देश के प्रधान सेवक, जो देश के प्रशासन के कामों में पूर्णतया व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उनकी प्राथमिकता है और वो पार्टी के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी, हम किस प्रकार से पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, प्रधानमंत्री जी पल-पल इस बात की चिंता करते हैं।

04:22 PM, 17-Feb-2024

प्रधानमंत्री मोदी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशषण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम पहुंच गए हैं। फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन जारी है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बंगाल में भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा है कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

12:35 PM, 17-Feb-2024

भाजपा सांसद बोलीं- स्वर्ग जैसा लग रहा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि ‘हर भारतीय का दिल भरा हुआ है, ऐसा लग रहा है कि ये स्वर्ग है। हमने अपने जीवनकाल में ऐसा कभी नहीं देखा है। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा ही चलता रहे। राहुल गांधी कोई न्याय यात्रा नहीं कर रहे हैं, वे सिर्फ अपनी टीशर्ट का दिखावा कर रहे हैं।’

12:08 PM, 17-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीया प्रज्जवलित कर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत की। इस दौरान मंच पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहे। 

 

11:03 AM, 17-Feb-2024

BJP: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा का संबोधन, बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। दो दिवसीय ये बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है। 

 

 

 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। कुछ समय बाद ही आम चुनाव का एलान होना है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का प्रमुख मुद्दा आम चुनाव है और इसमें चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here