Home Breaking News Kisan Andolan: हिसार में किसानों की बैठक में लिया बड़ा फैसला, पंजाब के किसानों की करेंगे मदद

Kisan Andolan: हिसार में किसानों की बैठक में लिया बड़ा फैसला, पंजाब के किसानों की करेंगे मदद

0
Kisan Andolan: हिसार में किसानों की बैठक में लिया बड़ा फैसला, पंजाब के किसानों की करेंगे मदद

[ad_1]

Kisan Andolan: Big decision taken in farmers meeting in Hisar

राजली गांव में बैठक करते किसान नेता।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा पंजाब की सीमा शंभू व दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने, वाटर कैनन का प्रयोग करने व पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में शनिवार को हिसार के किसानों ने राजली गांव में बैठक की। बैठक में किसानों ने बड़ा निर्णय लिया कि रविवार को जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे।

किसानों ने कहा कि खेड़ी चौपटा में जिले के किसानों की 50 सदस्यीय कमेटी की अलग से एक बैठक और होगी। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि किसानों का काफिला शंभू बॉर्डर की ओर रवाना होगा या दिल्ली की ओर रवाना होगा। बैठक में मौजूद अधिकतर किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के किसानों की मदद करने के लिए शंभू बॉर्डर पर ही जाएंगे।

लेकिन अभी तक किसानों ने इस बात को गुप्त रखा है कि उनका काफिला कौनसे बॉर्डर की ओर रवाना होगा। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार 18 फरवरी शाम तक किसानों की मांगों पर सहमति नहीं देती है तो किसान अपना आंदोलन तेज कर देंगे। बैठक की अध्यक्षता ताऊ शिवलाल राजलीवाला ने की।

बैठक में रणधीर मिलकपुर, कुलदीप खरड़, प्रकाश गुराना, कृष्ण कुमार, प्रवेश राजली, कृष्ण राजली, कैलाश मलिक उमरा, अभेराम सरहेड़ा, नरेश बूरा खरड़ सहित काफी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे। किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार की शाम को किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। ग्रामीणों व किसानों से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा जाने के लिए आग्रह किया।  

खेड़ी चौपटा की ओर बढ़ाई सुरक्षा

किसान आंदोलन-2 के चलते पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर मय्यड़ गांव के पास, बरवाला रोड पर घिराय बस अड्डे के पास व मुंढ़ाल से आगे नेशनल हाईवे पर पीपला पुल पर नाका लगा रखा है। इन तीनों जगह पुलिस ने 12 फरवरी को पक्का नाका लगा दिया था। अभी तक इन तीनों नाको से किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं गुजरे हैं। हिसार जिले के किसानों ने शुक्रवार को सिसाय गांव में बैठक करके खेड़ी चौपटा में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। वहीं शनिवार को राजली गांव में हुई किसानों की बैठक में यही निर्णय लिया कि रविवार को हजारों की संख्या में किसान खेड़ी चौपटा पहुंचेंगे। किसानों की खेड़ी चौपटा कॉलिंग के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है। पुलिस ने खेड़ी चौपटा की ओर पुलिस बल बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये बोले किसान नेता

किसान नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। मगर किसान सरकार के तामझाम से डरने वाला नहीं है। कुलदीप खरड़ ने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। दिल्ली जाने वाले किसानों पर गोलियां बरसवा रही है। आंसू गैस के गोले दगवा रही है। शंभू बॉर्डर पर किसानों का रास्ता रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी किसान सरकार व पुलिस के इस रवैये का विरोध करते हैं। कुलदीप खरड़ ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांग पूरी नहीं करती तब किसान पीछे हटने वाले नहीं है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here