Home World Attack on Indian students in US: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हुए हमलों पर बाइडेन सरकार सख्त, कही ये बड़ी बात

Attack on Indian students in US: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हुए हमलों पर बाइडेन सरकार सख्त, कही ये बड़ी बात

0
Attack on Indian students in US: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हुए हमलों पर बाइडेन सरकार सख्त, कही ये बड़ी बात

[ad_1]

Biden Administration: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर बढ़ते हमले की बाइडेन प्रशासन ने निंदा की है. व्हाइट हाउस ने ऐसी घटनाओं को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और सरकार भारतीय छात्रों पर हमलों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के कॉर्डिनेटर, जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा, ‘जाति, लिंग या कोई अन्य कारक हिंसा का बहाना नहीं हो सकता है.’

अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं’
किर्बी ने कहा, ‘हम इस प्रकार के हमलों को रोकने के लिए स्टेट और लोकल अधिकारियों के साथ काम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और जो कोई भी हिंसा में शामिल है या होने की सोच रहा है, उन्हें स्पष्ट कर दें कि उन्हें उचित रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा.’

अमेरिका में चार भारतीय छात्रों की मौत
संयुक्त राज्य अमेरिका में पिछले हफ्तों में कम से कम चार भारतीय अमेरिकी छात्रों की मौत हुई है. एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पार्टटाइम जॉब करने वाले स्टूडेंट्स विवेक सैनी की जनवरी में जॉर्जिया के लिथोनिया में एक नशेड़ी के हमले के बाद मृत्यु हो गई. फरवरी में इंडियाना वेस्लेयन यूनिवर्सिटी में एक भारतीय छात्र सैयद मज़ाहिर अली पर हमला किया गया.

पर्ड्यू यूनिवरिस्टी में पढ़ रहा भारतीय मूल का छात्र नील आचार्य मृत पाया गया था. इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन’ यूनिवर्सिटी (यूआईयूसी) का 18 वर्षीय छात्र अकुल बी धवन भी मृत पाया गया था. वह ‘हाइपोथर्मिया’ ( शरीर की वह स्थिति जिसमें तापमान सामान्य से कम हो जाता है) से पीड़ित पाया गया था.

सिनसिनाटी में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी को पिछले दिनों ओहियो में मृत पाया गया था.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here