[ad_1]
बाफ्टा फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह- 2024 में हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर छाई रही। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अग्रणी अभिनेता का पुरस्कार जीता। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी ओपेनहाइमर फिल्म को ही मिला है। समारोह का आयोजन, लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में चल रहा है।
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ओपेनहाइमर में उनके सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। बता दें, इससे पहले जूनियर ने 1992 में चैपलिन के लिए बाफ्टा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।
ओपेनहाइमर को समारोह में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्कोर श्रेणियों में पुरस्कार मिले। होयटे वैन होयटेमा ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।
फिल्म ओपेनहाइमर को बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी प्राप्त मिला। क्रिस्टोफर नोलन ने यह पुरस्कार जीता है।
फिल्म को अब तक सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और बाल, सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि जैसी 13 श्रेणियों में फिल्म को समारोह में नामित किया गया था।
[ad_2]
Source link